एक्सप्लोरर

चोट लगी, दर्द हुआ? जानें कॉमेडियन कुणाल कामरा से क्यों भिड़ गए Ola CEO भाविश अग्रवाल

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर्स के सर्विस सेंटर की हालत पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद भाविश अग्रवाल ने इसका जवाब दिया.

Ola Founder and Kunal Kamra Verbal Spat: ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल और कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच बहस बढ़ती जा रही है. दरअसल, कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक के ईवी स्कूटर्स के सर्विस सेंटर की हालत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था, जिसके जवाब में भाविश अग्रवाल ने कुणाल कामरा को काफी तीखा जवाब दिया. 

कैसे शुरू हुई बहस? 

कुणाल कामरा ने एक्स पर एक फोटो शेयर की जोकि ओला की एक डीलरशिप की एक तस्वीर थी. इस तस्वीर में ओला शोरूम के आगे बहुत सारे स्कूटर खड़े हुए दिखे, जोकि धूल से भरे हुए थे. कामरा ने पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या इंडियन कंज्यूमर्स के पास आवाज है? क्या वो ये सब डिजर्व करते हैं. टू-व्हीलर्स रोजाना बहुत सारे कामकाजी श्रमिक की लाइफलाइन होते हैं. 

इतना ही नहीं कुणाल कामरा ने नितिन गडकरी को भी अपनी पोस्ट में टैग किया और लिखा कि  क्या इस तरह भारतीय ईवी इस्तेमाल करेंगे? इसके साथ ही उन्होंने जागो ग्राहक जागो को टैग करते हुए सवाल उठाया कि इस पर उनका क्या कहना है? 

कुणाल कामरा ने आगे कहा कि जिन भी लोगों को ओला इलेक्ट्रिक को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वो नीचे अपनी कहानी बताएं.

भाविश अग्रवाल ने क्या जवाब दिया? 

अब यह सब सुनकर भाविश अग्रवाल से रहा नहीं गया और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा कि आपको अगर इन सब बातों का ख्याल है तो आकर हमारी मदद कीजिए. मैं आपको इसके लिए पैसे भी दूंगा. जितने आपको इस ट्वीट के लिए पैसे मिले हैं, मैं आपको उससे ज्यादा दूंगा. इतना ही नहीं भाविश अग्रवाल ने यहां तक कह दिया कि मैं आपको फेल हो चुके कॉमेडी करियर से भी ज्यादा पैसे दूंगा. 

भाविश अग्रवाल ने आगे कहा कि अगर यह नहीं कर सकते तो चुप बैठ जाइए और हमें लोगों की समस्याओं को फिक्स करने दीजिए. हम अपने सर्विस नेटवर्क को तेजी से एक्सपेंड कर रहे हैं, जो भी दिक्कतें हैं वो जल्द सुलझा ली जाएंगी.

इसके बाद कुणाल कामरा ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मेरे फेल हो चुके कॉमेडी करियर का एक वीडियो मैं आपको दिखा रहा हूं, जिस पर ऑडिएंस काफी गर्मजोशी से कुणाल का स्वागत करती है. भाविश यहां भी चुप नहीं रहे और लिख दिया कि चोट लगी? दर्द हुआ? आ जा सर्विस सेंटर. बहुत काम है. मैं तुम्हारे फ्लॉप शो से भी ज्यादा पैसे दूंगा. 

यह भी पढ़ें:- 

Hyundai के प्लांट में कौन बनाता है कार- इंसान या रोबोट? एबीपी न्यूज़ ने पता लगाया पूरा फॉर्मूला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget