एक्सप्लोरर

'गोबर, कचरे और बांस से चलेंगी गाड़ियां', नितिन गडकरी ने दे दिया चौंकाने वाला फॉर्मूला

Biogas Vehicle Scheme: नितिन गडकरी ने भारत के लिए एक नई ‘फ्यूल क्रांति’ की योजना पेश की है, जिसका लक्ष्य पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता खत्म करना और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है.

Biogas Vehicle Scheme In India: भारत हर साल 22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा केवल कच्चे तेल के आयात पर खर्च करता है. इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ पड़ता है, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा भी खतरे में रहती है. अब इस स्थिति को बदलने के मिशन पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हैं, उनकी योजना भारत को तेल आयातक से ऊर्जा निर्यातक देश बनाना है.

क्या है सरकार की फ्यूल क्रांति योजना ?

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और ओहमियम इंटरनेशनल के बीच हुए एक समझौते के दौरान यह स्पष्ट किया कि भारत अब चार प्रमुख वैकल्पिक ईंधनों पर तेज़ी से काम कर रहा है. इन विकल्पों में ग्रीन हाइड्रोजन, इथेनॉल और फ्लेक्स-फ्यूल, कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) और इसोब्यूटेनॉल डीजल मिक्स शामिल हैं.

इस पूरी रणनीति का उद्देश्य भारत में स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देना, ईंधन की लागत को कम करना और एक Pollution-free energy system तैयार करना है, जो देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाए.

हाइड्रोजन ट्रक का ट्रायल शुरू 

सरकार ने जानकारी दी है कि 500 करोड़ रुपये की लागत से 27 हाइड्रोजन ट्रकों का परीक्षण शुरू किया गया है. इन ट्रकों को देश के प्रमुख राजमार्ग रूट्स -दिल्ली-आगरा, मुंबई-पुणे, जामनगर-वडोदरा, भुवनेश्वर-पुरी और विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा पर दौड़ाया जा रहा है. इन ट्रकों में Hydrogen ICE (Internal Combustion Engine) और फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी दोनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इन्हें पारंपरिक डीजल वाहनों से अधिक पर्यावरण के अनुकूल बनाता है. ट्रायल को सपोर्ट देने के लिए देशभर में 9 हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन भी तैयार किए जा चुके हैं.

ग्रीन हाइड्रोजन

नितिन गडकरी ने ग्रीन हाइड्रोजन को भारत का ऊर्जा भविष्य घोषित किया है. यह हाइड्रोजन Solar और wind power से तैयार किया जाता है, इसमें कोई कार्बन उत्सर्जन नहीं होता, जिससे यह स्वच्छ ईंधन बनता है. गडकरी ने वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स और निजी कंपनियों से आग्रह किया है कि वे कचरे, बांस, गोबर और ऑर्गेनिक वेस्ट से ग्रीन हाइड्रोजन बनाने की तकनीकों पर काम करें. इस दिशा में NTPC और कुछ निजी कंपनियों ने पहले ही प्रयोग करना शुरू कर दिया है.

इथेनॉल, फ्लेक्स-फ्यूल और बायोगैस

गडकरी की योजना में इथेनॉल और बायोगैस को भी प्रमुख भूमिका दी गई है. अब पूरे देश में 20% इथेनॉल मिलाकर पेट्रोल बेचना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे तेल आयात में भारी कमी लाने की तैयारी है. इसके अलावा, टोयोटा इनोवा हायक्रॉस जैसी फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड कारों के प्रोटोटाइप तैयार हो चुके हैं और जल्द ही ये बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध होंगी. साथ ही, ग्रामीण इलाकों में कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाए जा रहे हैं, जो न केवल गांवों को साफ ईंधन देंगे बल्कि किसानों को एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स भी देंगे. इसोब्यूटेनॉल डीजल मिक्स पर भी टेस्ट किए जा रहे हैं, जिससे ट्रकों और भारी वाहनों के लिए एक क्लीन फ्यूल विकल्प उपलब्ध हो सके.

भारत की ऑटो इंडस्ट्री में नई क्रांति 

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. नितिन गडकरी का लक्ष्य है कि आने वाले पांच वर्षों में भारत दुनिया का नंबर 1 ऑटोमोबाइल मार्केट बने. इस उद्देश्य को पाने के लिए देश की बड़ी ऑटो कंपनियां अब हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक, इथेनॉल और हाइब्रिड वाहनों में तेजी से निवेश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: स्कूटी चलाने की ऐसी ट्रिक नहीं देखी होगी! महिला के ड्राइविंग टेस्ट को देखकर हर कोई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बार 15 अगस्त को Mahindra देश में लॉन्च करेगी कौन-सी गाड़ी? ये नाम सबसे आगे
इस बार 15 अगस्त को Mahindra देश में लॉन्च करेगी कौन-सी गाड़ी? ये नाम सबसे आगे
सिर्फ 2 लाख रुपये देकर घर ले आएं Kia Sonet, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI
सिर्फ 2 लाख रुपये देकर घर ले आएं Kia Sonet, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI
फुल टैंक पर चलेगी 1300 KM, जल्द लॉन्च होने जा रहीं ये 3 शानदार कारें, जानिए क्या है खासियत?
फुल टैंक पर चलेगी 1300 KM, जल्द लॉन्च होने जा रहीं ये 3 शानदार कारें, जानिए खासियत
Tata Sierra का बेस मॉडल खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए EMI का हिसाब
Tata Sierra का बेस मॉडल खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानिए EMI का हिसाब

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget