एक्सप्लोरर

Nissan Magnite Geza Edition: अधिक फीचर्स के साथ अपडेट हुई निसान मैग्नाइट, मारुति फ्रोंक्स से होगा मुकाबला

Nissan Magnite Rival: इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला टाटा पंच से होता है, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है.

Nissan Magnite Special Edition: भारत में कम कीमत में बिकने वाली एसयूवी कारों की के लिए ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं. इस सेगमेंट में टाटा पंच, हालिया लॉन्च मारुति फ्रोंक्स समेत कई कारें उपलब्ध हैं. इसी बीच जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर्स ने अपनी मैग्नाइट एसयूवी का एक स्पेशल एडिशन को देश में लॉन्च कर दिया है. यह स्पेशल एडिशन मैग्नाइट गेजा नाम से बाजार में उतारा गया है. इस स्पेशल एडिशन में ढेर सारे नए फीचर्स को शामिल किया गया है. जिसमें प्रीमियम ऑडियो और इन्फोटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलेगा. जो कि जापानी थिएटर और उसके एक्सप्रेसिव म्यूजिकल थीम से प्रेरित है. इस स्पेशल एडिशन के लिए कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है. इसके कीमत का खुलासा 26 मई को किया जाएगा. 

मैग्नाइट गेजा एडिशन के फीचर्स

नई निसान मैग्नाइट में शार्क फिन एंटीना, हाई रिजॉल्यूशन 9 इंच टचस्क्रीन, प्रीमियम बीज कलर सीट अपहोल्स्ट्री, प्रीमियम जेबीएल स्पीकर्स, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड कारप्ले, एप-बेस्ड कंट्रोल के साथ एंबिएंट लाइटिंग, ट्रेजेक्टरी रियर कैमरा जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है. इन फीचर्स के अलावा इस एसयूवी में पहले से मिलने सारे फीचर्स मौजूद हैं, जिसमें पार्किंग गाइडलाइंस के साथ रियर व्यू कैमरा, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेंगे. 

सुरक्षा में भी है जबरदस्त

निसान मैग्नाइट को ग्लोबल एनसीएपी से द्वारा एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी 4-स्टार रेटिंग प्राप्त है. कंपनी ने कुछ समय पहले इस कार के सभी वेरिएंट्स के लिए बीएस6 फेज 2 के अनुसार अधिक सेफ्टी फीचर्स जोड़ने की पेशकश की थी. जिसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए) ओर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस) जैसे फीचर्स को शामिल किया गया था. 

टाटा पंच से होता है मुकाबला

इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला टाटा पंच से होता है, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा वेलफायर और अल्फार्ड की तस्वीरें हुईं लीक, मिलेगा नया लुक और कलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget