एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद घटे दाम, फेस्टिव सीजन से पहले 1 लाख सस्ती हुई Nissan Magnite, जानें नई कीमत

GST कट के बाद Nissan Magnite की कीमतों में 1 लाख तक की कमी आई है. अब ये SUV सिर्फ 5.61 लाख से शुरू हो रही है. आइए नई कीमत, इंजन, फीचर्स और सीएनजी किट से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

Nissan India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Magnite को और ज्यादा किफायती बना दिया है. सरकार ने पैसेंजर गाड़ियों पर GST दरें घटा दी हैं और कंपनी ने इस लाभ को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है. इसके बाद Magnite की कीमत करीब 1 लाख रुपये तक कम हो गई है. नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से, यानी नवरात्रि की शुरुआत के दिन से लागू होंगी. हालांकि, ग्राहक अभी से ही नई कीमतों पर निसान डीलरशिप पर बुकिंग कर सकते हैं.

अब कितने की मिलेगी Magnite?

  • GST में बदलाव के बाद Magnite के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में अच्छी-खासी कमी आई है. सबसे सस्ता वेरिएंट, Nissan Magnite XE MT अब केवल 5.61 लाख में मिलेगा. इससे यह देश की सबसे सस्ती और सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUV में शामिल हो गई है. वहीं, मिड-रेंज वेरिएंट्स जैसे N-Connecta CVT और Kuro Special Edition CVT की कीमतें अब 10 लाख से भी नीचे आ चुकी हैं.

CNG किट भी हुई सस्ती

  • कंपनी ने सिर्फ कार की कीमत ही नहीं, बल्कि इसकी CNG किट को भी सस्ता कर दिया है. अब यह किट 71,999 में उपलब्ध होगी, जो पहले से 3,000 कम है. यह किट सरकारी मान्यता प्राप्त कंपनी Motogen की ओर से बनाई गई है और इसके साथ 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है. खास बात यह है कि यह किट 1.0-लीटर पेट्रोल MT वेरिएंट में लग सकती है और कार का 336 लीटर का बूट स्पेस भी बरकरार रहता है.

इंटीरियर और फीचर्स

  • Magnite का केबिन काफी बड़ा और आरामदायक है, जिसमें पांच लोग आसानी से बैठ सकते हैं. 2500 मिमी के व्हीलबेस की वजह से रियर सीट पर अच्छा लेग रूम और हेड रूम मिलता है. कार का डुअल-टोन (ब्लैक और ऑरेंज) इंटीरियर इसे प्रीमियम लुक देता है. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. सीट्स लेदरेट अपहोल्स्ट्री की बनी हैं, जिनमें हीट गार्ड टेक्नोलॉजी दी गई है, ताकि गर्म मौसम में भी सफर आरामदायक रहे. वहीं, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसी फीचर्स ड्राइविंग को और आसान बनाती हैं. 

इंजन और माइलेज

  • निसान मैग्नाइट में दो इंजन विकल्प मिलते हैं. पहला है 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 71 बीएचपी की पावर और 96 एनएम टॉर्क देता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है. दूसरा विकल्प है 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 99 बीएचपी पावर और 152 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. यह मैनुअल और CVT गियरबॉक्स दोनों में उपलब्ध है. खास बात यह है कि Magnite को CNG किट के साथ भी खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अब Toyota Fortuner खरीदना हुआ आसान! GST कटौती के बाद मिल रही 3.49 लाख रुपये सस्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget