एक्सप्लोरर

Nissan Magnite की भारत में हुई एंट्री, कीमत के दम पर इन कारों से होगी कांटे की टक्कर

नई Magnite का डिजाइन बोल्ड है. इसका फ्रंट, साइड और बैक प्रोफाइल काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से लेकर 9.35 लाख रुपये के बीच है.

निसान (Nissan ) ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी मैगनाइट (Magnite) को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे एक ऐसे सेग्ग्मेंट में उतारा है जहां पहले से ही मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट, टाटा नेक्सॉन फोर्ड इको स्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 जैसी गाड़ियां मौजूद हैं. लेकिन कंपनी ने नई Magnite की कीमत को सही रखा है .आइये जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स, डिजाइन और परफॉरमेंस के बारे में...

डिजाइन और स्पेस नई Magnite का डिजाइन बोल्ड है. इसका फ्रंट, साइड और बैक प्रोफाइल काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है. यह कहीं से भी आपको छोटी एसयूवी नहीं लगती. इसके फ्रंट ग्रिल, टेल लाइट्स और अलॉय वील्स का डिजाइन भी काफी कूल लगता है.कंपनी ने इसके इंटीरियर के डिजाइन को काफी सिंपल रखा है. इसकी प्लास्टिक की क्वॉलिटी और फिट फिनिश ठीक है. वहीं इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है, फ्रंट और रियर दोनों सीटों पर अच्छा हेड और लेगरूम मिलता है. इसके अलावा इसमें काफी अच्छे फीचर्स भी दिए गये हैं. इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया है जोकि वायरलेस ऐपल कार प्ले-एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री अराउंड व्यू कैमरा, एयर प्यूरिफायर, वायरलेस मोबाइल चार्जर और जेबीएल के स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी हैं.

Nissan Magnite की भारत में हुई एंट्री, कीमत के दम पर इन कारों से होगी कांटे की टक्कर

कीमत और वेरिएंट Nissan Magnite में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन और 10 वेरिएंट दिए गये है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से लेकर 9.35 लाख रुपये के बीच है. कीमत के हिसाब से नई Magnite काफी इम्प्रेस करती है, और इसी कीमत के दम पर यह अपने सेगमेंट में जगह बनाने में सफल भी हो सकती है.

इंजन और परफॉरमेंस

Nissan Magnite में 1.0 लीटर का ही पेट्रोल इंजन दिया है जोकि दो ट्रिम में मिलेगा. एक नजर इंजन डिटेल्स पर.

इंजन: 1.0L पेट्रोल

पावर: 72 PS

टॉर्क: 96 NM

गियर्स: 5 स्पीड मैन्युअल

माइलेज: 18.75 kmpl

इंजन: 1.0L टर्बो पेट्रोल

पावर: 100 PS

टॉर्क: 152/160 NM

गियर्स: CVT

माइलेज: 17.7/20 kmpl

इसका 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन पावर के मामले में निराश होने का मौका नहीं देता. हाइवे पर ओवरटेकिंग करते समय भी पावर भरपूर मिलती है. ऑटोमैटिक (CVT) गियरबॉक्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन काफी शानदार रहता है, इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी भी निराश नहीं होने देती. लेकिन इसके सस्पेंशन हार्ड जरूर हैं लेकी खराब रास्तों पर आसानी से भी निकलने में मदद करते हैं. कैबिन में आवाज जरूर आती है लेकिन यह आपको ज्यादा परेशान नहीं करती. लेकिन अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो आप इसके नार्मल पेट्रोल इंजन की तरफ जा सकते हैं, जिसकी परफॉर्मेंस भी अच्छी है.

इनसे होगा मुकाबला नई Nissan Magnite का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट, टाटा नेक्सॉन फोर्ड इको स्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 जैसी गाड़ियां से होगा. अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं जिसमें बढ़िया लुक्स,फीचर्स, स्पेस और परफॉरमेंस हो और आप अपने बजट को ज्यादा स्ट्रेच नहीं करना चाहते तो यह गाड़ी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. फिलहाल कीमत के मामले में यह वैल्यू फॉर मनी भी है.

ये भी पढ़ें

नवंबर में टाटा की कारों की बिक्री डबल, ये कंपनियां भी नहीं रहीं पीछे नई Mahindra Thar की कीमतों में कंपनी ने किया इजाफा, आज से चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, इनसे होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget