एक्सप्लोरर

TVS X electric scooter: टीवीएस ने लॉन्च किया अपना नया X इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 2.50 लाख रुपये, ये है इसकी खासियत

3kWh चार्जर का उपयोग करके, बैटरी को 1 घंटे में 0-50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि एक रेगुलर चार्जर से 0-80 प्रतिशत रिचार्ज करने में 3 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा.

TVS X electric scooter Launched: टीवीएस ने आखिरकार अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के रहस्यों से पर्दा उठा दिया है, कंपनी ने इसका नाम एक्स (X) रखा है. मीडिया में चल रही सुर्खियों से अनुमान लगाया जा रहा था यह अपकमिंग स्कूटर क्रेओन होगा, जिसे कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया था. TVS X Electric Scooter, क्रेओन कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है.

कितनी है कीमत?

टीवीएस ने अपने इस नये इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखा है, इसमें आपको 950W का पोर्टेबल चार्जर (कीमत 16,275 रुपये, जीएसटी सहित) व साथ ही एक 3kW स्मार्ट एक्स होम रैपिड चार्जर का ऑप्शन मिलेगा. आपको बता दें कि टीवीएस एक्स के लिए FAME सब्सिडी नही मिलेगी.

टीवीएस एक्स की बुकिंग अब शुरू हो गई है. अगर आप भी खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16,275 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके अपने लिए इसे बुक कर सकते हैं. 15 शहरों में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से नवंबर 2023 से शुरू होगी. इसके अलावा, टीवीएस एक्स की पहली 2,000 यूनिट्स पर "फर्स्ट एडिशन" का सिम्बल होगा जो अन्य स्कूटर्स से अलग होगा.

टीवीएस एक्स ई-स्कूटर का डिजाइन?

डिजाइन की बात करें तो iQube से बिल्कुल अलग है, iQube एक पारंपरिक डिजाइन के साथ आता है, X का डिजाइन एक मैक्सी-स्टाइल स्कूटर की तरह है, जिसमें एग्रेसिव फ्रंट और फेयर्ड बॉडी देखने को मिलती है. X में खास आकर्षण सामने एप्रन के अंदर वर्टिकली हेडलाइट है. इसमें एक बड़ा साइड पैनल है, चारों तरफ फैला हुआ नीला रंग स्कूटर के इलेक्ट्रिक प्रकृति को दर्शाता है. अन्य हाईलाइट्स में स्प्लिट सीटें, एक रियर टायर हगर और 12-इंच ब्लैक-आउट अलॉय व्हील शामिल हैं.

टीवीएस एक्स ई-स्कूटर फीचर्स?

टीवीएस एक्स एक हाई टेंसिल एल्यूमीनियम चेसिस पर बेस्ड है, जिसे XLETON प्लेटफॉर्म कहा जाता है. यह प्लेटफॉर्म टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और थोड़ा ऑफसेट रियर मोनो-शॉक पर आधारित है. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलेगा, एबीएस (केवल अगले पहियों पर) फीचर जोड़ने के साथ टीवीएस एक्स भारत में पेश किया जाने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है.

फीचर्स की बात करें तो, इसमें एक बड़ा 10.25 इंच का पूर्ण-डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जो असंख्य अनुकूलन विकल्पों, इन-बिल्ट नेविगेशन जिसे NavPro कहा जाता है, के साथ आता है. कंसोल वेलनेस, गेमिंग, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, क्रूज़ कंट्रोल और बहुत कुछ मिलता है. इसमें TVS का स्मार्ट Xhield फीचर भी मिलता है जो क्रैश, ओवरस्पीडिंग, चोरी अलर्ट, जियोफेंसिंग आदि के लिए अलर्ट भेजता है.

टीवीएस एक्स ई-स्कूटर पावरट्रेन?

टीवीएस ने अभी तक मोटर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अधिक प्रभावी कूलिंग के लिए इसमें रैम एयर इनटेक मिलता है. TVS X के 3.8kWh बैटरी पैक से लैस होने की संभावना है जो एक बार चार्ज करने पर 130 किमी की अधिकतम रेंज देने में सक्षम होगा. टॉप स्पीड की बात करें तो 105 किमी प्रति घंटे होगी, जबकि 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 2.6 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगा.

3kWh चार्जर का उपयोग करके, बैटरी को 1 घंटे में 0-50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है, जबकि एक रेगुलर चार्जर से 0-80 प्रतिशत रिचार्ज करने में 3 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा. TVS X भारत का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो ABS से लैस है.

यह भी पढ़ें :- लेक्सस इंडिया ने जारी किया नई एलएम एमपीवी का टीजर, जल्द होगी भारत में लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा
Honda 0 Alpha का इंतजार खत्म, भारत में 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget