एक्सप्लोरर

Lexus LM MPV: लेक्सस इंडिया ने जारी किया नई एलएम एमपीवी का टीजर, जल्द होगी भारत में लॉन्च

इस कार का मुकाबला टोयोटा वेलफायर और मर्सिडीज बेंज जीएलएस से होगा. जीएलएस 2 वेरिएंट्स और 7 सीट के साथ उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.29 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

Second Generation Lexus LM MPV: लेक्सस इंडिया ने अपनी आने वाली एलएम एमपीवी का पहला टीज़र जारी कर दिया है. यह लेक्सस एलएम का सेकंड जेनरेशन मॉडल है. इस सेकंड जेनरेशन एलएम एमपीवी को कुछ महीने पहले इस साल के शंघाई ऑटो शो में प्रदर्शित किया गया था. अभी तक एलएम की बिक्री केवल चीन में होती थी, अब इसका सेकेंड जेनरेशन मॉडल कई वैश्विक बाजारों में मौजूद होगा. लेक्सस ने घोषणा की है कि नया एलएम लेफ्ट और राइट आर्म ड्राइव लेआउट में एशिया, मध्य पूर्व यूरोप, यूनाइटेड किंगडम और चीन जैसे बाजारों में बेचा जाएगा. जिसका मतलब यह भारत में भी आएगी.  

प्लेटफॉर्म और स्टाइलिंग

सेकेंड जेनरेशन लेक्सस एलएम अब टोयोटा के जीए-के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसी प्लेटफार्म पर कैमरी, लेक्सस ईएस, लेक्सस आरएक्स, टोयोटा आरएवी 4 और हाईलैंडर जैसी एसयूवी भी निर्मित हैं. इसमें लेक्सस की बड़ी ग्रिल, स्टाइलिश हेडलैंप, रीडिजाइंड ग्लासहाउस और छोटे क्रीज़ स्लैब समेत और भी बहुत कुछ मिलता है. 

डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5,130mm, चौड़ाई 1,890 mm और ऊंचाई 1,945 mm है. ग्लोबल मॉडल में यह दो सीटिंग लेआउट के साथ आति है. इसके दोनों साइड स्लाइडिंग डोर हैं और इसमें 17-इंच या 19-इंच के अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है. 

फीचर्स 

नई लेक्सस एलएम में एयरलाइन-स्टाइल रिक्लाइनर सीटें, 48-इंच वाइडस्क्रीन टीवी, एक प्रीमियम 23-स्पीकर सराउंड-साउंड ऑडियो सिस्टम, पिलो-स्टाइल हेडरेस्ट, फोल्ड-आउट टेबल, कई यूएसबी पोर्ट, वायरलेस फोन चार्जर, रीडिंग लाइट, वैनिटी मिरर, एक फ्रिज, रियर ग्लवबॉक्स और एक छाता होल्डर, एक नया वॉयस कंट्रोल सिस्टम, एक रिटार्डेबल ग्लास पैनल समेत ढेर सारे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. 

पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन

नई लेक्सस एलएम में दो पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं. जिसमें अन्य टोयोटा और लेक्सस मॉडलों पर मिलने वाला एक 2.5-लीटर सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड इंजन, जिसमें फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है. साथ ही एक अधिक पॉवरफुल इंजन को ग्लोबल मॉडल में शामिल किया जाएगा. 

नई लेक्सस एलएम भारत लॉन्च 

लेक्सस ने फर्स्ट जेनरेशन एलएम को इस साल के शुरुआत में भारत में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था. हालांकि अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन अगले कुछ महीनों में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टोयोटा वेलफायर और मर्सिडीज बेंज जीएलएस से होगा. जीएलएस 2 वेरिएंट्स और 7 सीट के साथ उपलब्ध है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.29 करोड़ रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- 2024 केटीएम 390 ड्यूक का हुआ खुलासा, जानिए क्या हुए हैं बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget