एक्सप्लोरर

New Toyota SUV: टोयोटा लाने वाली है एक नई मिड साइज एसयूवी, जिसमें 5 और 7-सीटर लेआउट में होगी उपलब्ध 

सुजुकी के साथ रणनीतिक साझेदारी के कारण भारत में टोयोटा की बिक्री बढ़ी है. बलेनो और ग्रैंड विटारा बेस्ड ब्रांड की ग्लैंज़ा और अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की भारत में कुल बिक्री में करीब 40% हिस्सेदारी है.

Toyota 340d SUV: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा भारतीय बाजार के लिए एक नई मिड साइज एसयूवी तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम 340D है. इसके अतिरिक्त, कंपनी देश में उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए अपना तीसरा कार प्लांट स्थापित की योजना बना रही है. यह फैसला सुजुकी मोटर के साथ ब्रांड की सफल साझेदारी के बाद लिया गया है. जिसके कारण टोयोटा को घरेलू बिक्री में मजबूती मिली है. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टोयोटा के तीसरे प्लांट की शुरुआती उत्पादन क्षमता 80,000-120,000 वाहन प्रति वर्ष होगी, जिसे बाद में लगभग 2 लाख तक बढ़ाया जा सकता है. कंपनी देश में फिलहाल 4 लाख यूनिट प्रति वर्ष की क्षमता के साथ कार्य करती है. 

नए प्लांट में होगा निर्माण 

टोयोटा ने भारतीय बाजार के लिए एक नई एसयूवी पर काम करना शुरू कर दिया है. इसके 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है. इस नई एसयूवी का उत्पादन कंपनी की नई फैक्ट्री में किया जा सकता है. 340D कोडनेम वाली नई सी-सेगमेंट एसयूवी कंपनी के फोर्टफोलियो में अर्बन क्रूजर हाइराइडर और बड़ी इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी के बीच प्लेस किया जाएगा. टोयोटा नई एसयूवी की प्रति वर्ष 60,000 यूनिट्स का उत्पादन करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम कर रही है.

पॉवरट्रेन

पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टोयोटा की आगामी सी-एसयूवी नए टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसपर इनोवा हाइक्रॉस और ग्लोबल मॉडल कोरोला क्रॉस भी आधारित है. संभावना है कि यह कोरोला क्रॉस का लंबा व्हीलबेस होगा जिसमें 5 और 7-सीट दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे. यह एसयूवी 2.0L मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आ सकती है, जो नई हाईक्रॉस के साथ भी आता है. 

मिनी लैंड क्रूज़र भी आ सकती है भारत

सुजुकी के साथ रणनीतिक साझेदारी के कारण भारत में टोयोटा की बिक्री बढ़ी है. बलेनो और ग्रैंड विटारा पर आधारित ब्रांड की ग्लैंज़ा हैचबैक और अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की भारत में कुल बिक्री में करीब 40% हिस्सेदारी है. मारुति सुजुकी वर्तमान में दोनों कार निर्माताओं के लिए वाहन बनाने के लिए टोयोटा की दो-तिहाई उत्पादन क्षमता का उपयोग कर रही है. टोयोटा का लक्ष्य इस दशक के अंत से पहले प्रति वर्ष 5 लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता हासिल करना है. एक रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा भारत में एक 'मिनी' लैंड क्रूजर भी पेश कर सकती है, जिसे CKD यूनिट के तौर पर देश में पेश किया जाएगा. नई मिड साइज एसयूवी का मुकाबला एमजी हेक्टर और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से हो सकता है.

यह भी पढ़ें :- देखिए यामाहा MT-03 और नई केटीएम 390 ड्यूक का कंपेरिजन, जानिए कौन है बेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए
कितने साल में खराब हो जाते हैं कार के सस्पेंशन, कब बदल लेने चाहिए

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget