एक्सप्लोरर

MG Motors New Car: एमजी मोटर ने दिखाई नई HS SUV की झलक, क्या भारत में दस्तक देगी ये कार?

New MG HS SUV Revealed: एमजी मोटर ने HS SUV के सेकंड जेनरेशन मॉडल की झलक दिखा दी है. इस कार के इंटीरियर को ब्लैक थीम के साथ लाया गया है. साथ ही कार में लेटेस्ट टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है.

New MG HS SUV: एमजी मोटर ने अपनी नई HS एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. एमजी मोटर ने इस नई एसयूवी को यूनाइटेड किंगडम के गुडवुड फेस्टिवल में रिवील किया. नई MG HS पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबी है. ये नई कार दो पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बाजार में आई है. HS एसयूवी के इस सेकंड जेनरेशन मॉडल में कई नए फीचर्स दिए गए हैं और लेटेस्ट टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया गया है.

नई MG HS एसयूवी में लगा दमदार पावरट्रेन

एमजी मोटर की सेकंड जेनरेशन HS एसयूवी में पावरट्रेन के दो ऑप्शन दिए गए हैं. इस कार में दिए गए स्टैंडर्ड पेट्रोल इंजन से 170 hp की पावर प्रोड्यूस होती है. इसके PHEV मॉडल से और भी ज्यादा आउटपुट मिलता है. इस कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर से 209 hp की पावर मिलती है, जो कि पहले केवल 123 hp की मिलती थी. पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन से टोटल करीब 300 hp का आउटपुट प्राप्त होता है.

एमजी की इस कार में 24.7 kWh की बैटरी लगी है, जिससे ये कार 120 किलोमीटर की ईवी रेंज देने का दावा करती है. कंपनी ने अभी तक इस कार की खपत के आंकड़े के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है.

कार में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

नई MG HS का इंटीरीयिर फुल ब्लैक-थीम के साथ आया है. इसके सीट और डैशबोर्ड पर लाल रंग से स्टिचिंग की गई है. इसके सभी वेरिएंट्स में फीचर्स की एक स्टैंडर्ड किट दी गई है. इस किट में रियर पार्किंग कैमरा, कीलैस एंट्री और एक छह तरीके से एडजस्ट करने वाली ड्राइवर सीट शामिल है. कार के अंदर स्मार्टफोन मिररिंग के साथ में 12.3-इंच की स्क्रीन भी लगी है.

नई MG HS को फर्स्ट जेनरेशन मॉडल की तुलना में 14 mm ज्यादा चौड़ा और 26 mm ज्यादा लंबा बनाया गया है. इस कार के पहियों के बीच 30 mm का ज्यादा स्पेस दिया गया है. वहीं इस कार के अंदर पिछले मॉडल की तुलना में 44 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस दिया गया है, जिससे इस गाड़ी में 507 लीटर का बूट स्पेस हो गया है.

MG Motors New Car: एमजी मोटर ने दिखाई नई HS SUV की झलक, क्या भारत में दस्तक देगी ये कार?

क्या भारत में आएगी नई MG HS SUV?

एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में JSW के साथ में साझेदारी के लिए हाथ मिलाया है. ये दोनों कंपनियां मिलकर कई नई कारों पर काम कर रही हैं और आने वाले समय में नई एसयूवी को भारतीय बाजार में उतार सकती हैं. इस साल Cloud EV और ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट (Gloster Facelift) के लॉन्च होने की उम्मीद है. अभी इस नई MG HSके भारत आने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अगर ये कार भारत आती है, तो इस कार की पोजिशन हेक्टर से ऊपर और ग्लॉस्टर की तुलना में नीचे हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Anant Ambani Wedding: अनंत की Rolls Royce भी फेल, जब पिता Mukesh Ambani ने की इस लग्जरी कार से एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?
अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget