एक्सप्लोरर

New Mahindra SUV: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई महिंद्रा की नई कूप एसयूवी, हो सकती कंपनी की अगली नई इलेक्ट्रिक कार 

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और एमजी एस्टर जैसी कारों से होगा, जिसमें हुंडई क्रेटा फिलहाल पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मौजूद है, लेकिन कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लाने की तैयारी कर रही है.

Mahindra New Electric SUV: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2021 में नई XUV 700 एसयूवी को लॉन्च करने के बाद अपनी XUV500 SUV को बंद कर दिया था.  हालांकि, कंपनी ने कहा था कि वह XUV500 नेमप्लेट के साथ एक नई मिड साइज एसयूवी के रूप में बाजार में वापसी करेगी. इसके बाद कंपनी ने पिछले साल अगस्त में 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था. इन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों को बीई और एक्सयूवी नेमप्लेट के तहत बाजार में लाया जाएगा. इसमें बीई.05 कॉन्सेप्ट एसयूवी, एक्सयूवी 500 सीसी के इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में बाजार में आ सकती है. 

5 मॉडल्स को किया गया था प्रदर्शित

कंपनी के प्रदर्शित किए गए XUV रेंज में XUV.e8 और XUV.e9, जबकि BE रेंज में BE.05, BE.07 और BE.09 जैसे तीन मॉडल शामिल हैं. इन सभी एसयूवी को बोर्न-इलेक्ट्रिक INGLO प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और डेवलप किया गया है. हाल ही में कंपनी की एक नई  मिड-साइज़ एसयूवी को देश को सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह कार महिंद्रा की नई BE रेंज का हिस्सा हो सकती है. इस मॉडल को रंगीन चित्तीदार कवर से पूरी तरह से ढका गया था. 

कैसा है स्पॉटेड मॉडल

नया स्पॉटेड मॉडल कॉन्सेप्ट की तुलना में अधिक प्रैक्टिकल लगता है. इसके फ्रंट प्रोफाइल  फेसिया के पूरे सिल्हूट और स्टाइल को बरकरार रखा गया है. हालाँकि, इसमें डीप कट्स और एग्रेसिव कर्व्स को टोन्ड करने के साथ कुछ अलग बॉडी पैनल दिया गया है. देखी गई धब्बेदार मॉडल में यह कार काफी स्पोर्टी और अलग स्टाइल के साथ थी. नई महिंद्रा कूप एसयूवी में सी-आकार के एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, स्कल्प्टेड बोनट, स्क्वायर शेप व्हील आर्च  और स्पोर्टी अलॉय व्हील देखने को मिले हैं. 

डिजाइन

नई Mahindra SUV ट्रेडिशनल एक्सटर्नल रियर व्यू मिरर के साथ आती है, जो कि BE.05 कॉन्सेप्ट में नहीं थे. कॉन्सेप्ट में कैमरा-बेस्ड रियर-व्यू असेंबली दी गई थी. इस एसयूवी में फैक्ट्री फिटेड सनरूफ के साथ स्पोर्टी कूप स्टाइल रूफलाइन, एक शानदार टेलगेट और फुल-वाइड एलईडी स्ट्रिप के साथ एलईडी टेल-लाइट्स दिए गए हैं.

पावरट्रेन

BE.05 प्रोडक्शन मॉडल में सेमी एक्टिव सस्पेंशन और ब्रेक-बाय-वायर, ड्राइव मोड और ADAS के साथ L2+ ऑटोनोमस कैपेसिटी की सुविधा मिलने की संभावना है. बोर्न इलेक्ट्रिक रेंज को सिंगल-मोटर और डुअल-मोटर जैसे दो ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया जाएगा, जिसका कुल आउटपुट क्रमशः 228-282बीएचपी और 335-389बीएचपी हो सकता है. इन कॉन्सेप्ट कारों को प्रदर्शित करते समय कंपनी ने यह दावा किया था कि ये एसयूवी केवल 5-6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. इसमें 60 से 80 kWh तक का बैटरी पैक मिल सकता है. BE.05 का प्रोडक्शन यूनिट अक्टूबर 2025 तक पेश किया जा सकता है.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और एमजी एस्टर जैसी कारों से होगा, जिसमें हुंडई क्रेटा फिलहाल पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मौजूद है, लेकिन कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लाने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें :- होंडा की नई एलिवेट एसयूवी में है इन फीचर्स की कमी, खरीदने से पहले इनके बारे में जरूर जान लें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
पहाड़ों पर घूमने का है शौक तो खरीद लें ये EV, इतनी मिलेगी रेंज
पहाड़ों पर घूमने का है शौक तो खरीद लें ये EV, इतनी मिलेगी रेंज
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget