एक्सप्लोरर

Honda Elevate: होंडा की नई एलिवेट एसयूवी में है इन फीचर्स की कमी, खरीदने से पहले इनके बारे में जरूर जान लें 

Honda Elevate Rivals: नई होंडा एलिवेट का भारतीय बाजार में सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा.

Honda Elevate Missing Features: होंडा मोटर्स ने अपनी नई मिड साइज एसयूवी होंडा एलिवेट को पेश कर दिया है. इसकी बुकिंग जुलाई से शुरू होगी और इसे दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता है. इस कार में एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो सिटी सेडान में भी मिलता है. यह इंजन 121 PS की पॉवर और 145 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर का डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और रियर एसी वेंट्स के साथ क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इसमें ADAS तकनीक वाले कई सुरक्षा फीचर्स को भी शामिल किया गया है. इस कार की कीमत 11 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. कई शानदार फीचर्स होने के बावजूद इसमें कुछ बड़े फीचर्स नहीं दिए गए हैं, जो इसको टक्कर देने वाली कारों में मौजूद हैं. चलिए डालते हैं एलीवेट के मिसिंग फीचर्स पर एक नजर. 

हाइब्रिड और टर्बो पेट्रोल इंजन

पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि होंडा एलिवेट एसयूवी में हाइब्रिड और टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, लेकिन यह देखने को नहीं मिला. इसमें केवल 1.5L NA पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है. जबकि किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा में डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है, और मारुति ग्रैंड विटारा में हाईब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. 

पैनोरमिक सनरूफ

होंडा एलिवेट में सिंगल-पैन सनरूफ दिया गया है, जबकि इसके प्रतिद्वंदियों जैसे हुंडई क्रेटा, एमजी एस्टर, टोयोटा हाइराइडर, और मारुति ग्रैंड विटारा में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, अपकमिंग किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में भी यह फीचर मिलेगा. 

वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

इस समय वेंटिलेटेड सीट्स बहुत ही ट्रेंडिंग फीचर है. एमजी एस्टर और सी3 एयरक्रॉस को छोड़कर, लगभग सभी मिड साइज की एसयूवी कारों में यह फीचर मिलता है. 

ऑपरेटेड ड्राइवर सीट

इस महत्वपूर्ण फीचर को भी नई होंडा एलिवेट में नहीं दिया गया है. यह फीचर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और एमजी एस्टर जैसी कारों में मिलता है. जिससे ड्राईविंग एक्सपीरियंस में इजाफा होता है.

360 डिग्री कैमरा

नई होंडा एलिवेट में एक रियरव्यू कैमरा और लेनवॉच कैमरा फीचर दिया गया है. इसके लेफ्ट विंग मिरर पर एक कैमरा लगा है, जो टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करने पर टचस्क्रीन यूनिट पर रियर ट्रैफिक दिखाता है, हालांकि इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही थी, जो पार्किंग के दौरान या कार को तंग रास्तों पर चलाते समय काफी मददगार होता है.

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

नई एलिवेट में 7-इंच टीएफटी के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो की सिटी से बेहतर है. लेकिन इसमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही थी. जबकि हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर जैसी कारों में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन ने टाइगुन लाइनअप में जोड़ा नया वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में कार या घर बुक करें? जानें क्या कहता है शास्त्र, दूर करें भ्रम!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget