एक्सप्लोरर

New Kia Seltos Facelift: लॉन्च हुई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, कीमत और फीचर्स के दम पर देगी तगड़ी टक्कर

इस एसयूवी को खरीदने के लिए ग्राहक किआ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट या ऑथराइज्ड डीलरशिप पर जाकर 25,000 रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं.

Kia Car: दिग्गज प्रीमियम कार मैन्युफैक्चरर किआ इंडिया ने आज भारत में अपनी नई किआ सेल्टोस को 10,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च कर दिया. इस कार 4 जुलाई 2023 को अनवील किया गया था. किआ की ये नई एसयूवी मोस्ट अवेटेड एसयूवी है, जो 18 वेरिएंट में उपलब्ध है. इसके टॉप वेरिएंट जीटी-लाइन और एक्स-लाइन एडीएएस फीचर और डीजल-पेट्रोल इंजन के साथ मौजूद हैं. जिनकी कीमत 19,79,900 रुपये और 19,99,900, एक्स-शोरूम है. बुकिंग के पहले दिन नई सेल्टोस को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी, इसने अपने सेगमेंट में पहले ही दिन सबसे ज्यादा 13,424 यूनिट्स की बुकिंग प्राप्त की थी.

इस एसयूवी को खरीदने के लिए ग्राहक किआ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट या ऑथराइज्ड डीलरशिप पर जाकर 25,000 रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं.


New Kia Seltos Facelift: लॉन्च हुई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, कीमत और फीचर्स के दम पर देगी तगड़ी टक्कर

नई सेल्टोस अपने स्पोर्टियर अंदाज, मस्कुलर एक्सटीरियर, फ्यूचरिस्टिक केबिन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रही है. इस नई एसयूवी की बात करें, तो एडीएएस के साथ 32 सेफ्टी फीचर से लैस है. जिसमें 15 सेफ्टी फीचर को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर पूरी रेंज में मौजूद हैं, जबकि 17 सेफ्टी फीचर्स ADAS लेवल-2 के रूप में मौजूद हैं.


New Kia Seltos Facelift: लॉन्च हुई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, कीमत और फीचर्स के दम पर देगी तगड़ी टक्कर

नई सेल्टोस ग्राहक को एक अनोखी, सुरक्षित और स्मार्ट ड्राइव की फीलिंग देगी. नई सेल्टोस अपने 26.04 cm फुली डिजिटल क्लस्टर और 26.03 cm एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन और डुअल स्क्रीन पैनोरमिक डिस्प्ले, डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर और आर18 46.20 cm क्रिस्टल कट ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ मिड-एसयूवी स्पेस में अगुआई कर सकती है. इसके अलावा इसमें डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे मोस्ट अवेटेड फीचर्स भी उपलब्ध हैं.


New Kia Seltos Facelift: लॉन्च हुई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, कीमत और फीचर्स के दम पर देगी तगड़ी टक्कर

इसके अलावा इस एसयूवी में G1.5 T-GDi स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन इस सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी पेशकश है, जोकि 160PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे तीन ट्रिम (टेक लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन) के साथ तीन इंजन और पांच ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया गया है, जोकि नए ग्राहकों के लिए ऑप्शन की एक बड़ी रेंज करती है.


New Kia Seltos Facelift: लॉन्च हुई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, कीमत और फीचर्स के दम पर देगी तगड़ी टक्कर

नई किआ सेल्टोस अपने आकर्षक डिजाइन, मस्कुलर स्टांस और फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग के साथ अलग नजर आती है. जोकि किआ के 'ऑपोजिट्स यूनाइटेड' डिजाइन फिलॉसफी को दिखाने का काम करती है. ताकि ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा जा सके. इसके अलावा अपने नए प्यूटर ऑलिव कलर की शुरूआत के चलते भी ये एसयूवी और ज्यादा आकर्षक लगती है.


New Kia Seltos Facelift: लॉन्च हुई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, कीमत और फीचर्स के दम पर देगी तगड़ी टक्कर

ऑटोमोटिव इनोवेशन के मामले में ये कार सबसे आगे खड़ी नजर आ रही है, जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) लेवल 2 अपने 17 सेफ्टी फीचर्स के साथ मौजूद है. जो नए सेफ्टी स्टैंडर्ड सेट करने का काम करते हैं. इसके सेफ्टी सूट में 1 कैमरा और 3 रडार को शामिल किया गया है, जिसमें सामने से होने वाले टकराव से बचाव, लेन कीप असिस्ट और स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल शामिल है, जो ड्राइवर और पैसेंजर्स को बराबर सुरक्षा देने का काम करता है. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे 15 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं, जो नई सेल्टोस को देश में सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक बनाता है.

यह भी पढ़ें- Subsidy on EV in UP: यूपी में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल खरीदने वाले सब्सिडी के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई, सरकार ने शुरू किया पोर्टल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget