एक्सप्लोरर

बड़ी और आलीशान कार खरीदना चाहते हैं, जानिए भारत में मिलने वाली लग्जरी MPV में कौन है बेस्ट?

Kia Carnival vs Toyota Vellfire vs Hycross: भारतीय बाजार में कई एमपीवी गाड़ियां शामिल हैं. हाल ही किआ कार्निवल की भी इस सेगमेंट में एंट्री हुई है. यहां जानिए ये कार टोयोटा की गाड़ियों से कैसे अलग है.

Luxury MPV In India: टोयोटा की भारतीय बाजार में कई दमदार और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. इन गाड़ियों में हाईक्रॉस और वेलफायर का नाम शामिल है. वहीं किआ कार्निवल को इन दोनों गाड़ियों के बीच में जगह दी जा सकती है. हालांकि वेलफायर एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की गाड़ी है, उसकी किसी भी गाड़ी से सीधे तुलना नहीं की जा सकती. लेकिन देखते हैं कि ये तीनों गाड़ियों एक-दूसरे से कितनी अलग हैं और किस कार में ज्यादा लग्जरी फीचर शामिल हैं.

कौन सी MPV बड़ी है?

किआ कार्निवल की लंबाई 5155 mm है और व्हीलबेस 3090 mm का दिया है. वहीं इनोवा हाईक्रॉस की लंबाई 4755 mm है और इस कार में 2850  mm का व्हीलबेस है. टोयोटा वेलफायर की लंबाई किआ कार्निवल से कम और हाईक्रॉस से ज्यादा है. इस कार की लंबाई 4995 mm है और व्हीलबेस 3000 mm का दिया गया है.

बड़ी और आलीशान कार खरीदना चाहते हैं, जानिए भारत में मिलने वाली लग्जरी MPV में कौन है बेस्ट?

कौन सी कार है ज्यादा पावरफुल?

किआ कार्निवल में 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है. इस कार में लगे डीजल इंजन से 192 bhp की पावर मिलती है. वहीं टोयोटा हाईक्रॉस 2.0-लीटर पेट्रोल और हाईब्रिड कॉम्बिनेशन के साथ आती है. इस हाईब्रिड कार में लगे इंजन से 183 bhp की पावर मिलती है. टोयोटा वेलफायर में भी हाईब्रिड पावरट्रेन दिया है. लेकिन ये कार ज्यादा पावरफुल है. इस कार में लगे 2.5-लीटर के हाईब्रिड पावरट्रेन से 193 bhp की पावर मिलती है.

नई किआ कार्निवल की अभी माइलेज के आंकड़े सामने नहीं आए हैं. वहीं हाईक्रॉस हाईब्रिड 23.24 kmpl का माइलेज देती है और वेलफायर से 19.28 kmpl का माइलेज मिलता है.


बड़ी और आलीशान कार खरीदना चाहते हैं, जानिए भारत में मिलने वाली लग्जरी MPV में कौन है बेस्ट?

किस MPV में है बेहतर फीचर्स?

किआ कार्निवल के सीटिंग फीचर्स शानदार हैं. इस कार की सेकंड रो सीट रिलेक्सिंग फीचर और लेग सपोर्ट के साथ आई है. वहीं इस गाड़ी के दरवाजों को एक बार छूने से दरवाजे अपने आप ही खुल जाते हैं. इस कार में 12.3-इंच की स्क्रीन लगी है. साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल सनरूफ और ADAS की फीचर भी इस गाड़ी में दिया है.

टोयोटा वेलफायर में सभी सिटिंग कैप्टन सीट के साथ हैं. इस कार की सीटों में हीटेड और वेंटिलेशन दिया गया है. गाड़ी में अपने हिसाब से एडजस्ट करने वाली टेबल लगी हैं. पीछे की सीटों में सेपरेट कंट्रोल पैनल दिया गया है. गाड़ी में अंदर फ्रंट में ही 14-इंच की नई टचस्क्रीन भी दी गई है, जिससे कार को और बेहतर ढंग से कंट्रोल किया जा सकता है.

टोयोटा हाईक्रॉस की बात की जाए, तो इसमें वेलफायर और कार्निवल की तरह ज्यादा ऑप्शन नहीं दिए गए हैं. हाईक्रॉस में ottoman फंक्शन, पावर्ड लेगरेस्ट,पैनोरमिक सनरूफ, गाड़ी के फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स और 10-इंच की टचस्क्रीन जैसे कई फीचर दिए गए हैं.


बड़ी और आलीशान कार खरीदना चाहते हैं, जानिए भारत में मिलने वाली लग्जरी MPV में कौन है बेस्ट?

भारत में MPV की कीमत

भारतीय बाजार में मिलने वाली इन तीनों MPV की लिस्ट में हाईक्रॉस सबसे ज्यादा अफोर्डेबल कार कही जा सकती है. इस कार की कीमत 19.7 लाख रुपये से शुरू होकर 30 लाख रुपये तक जाती है. वहीं वेलफायर सबसे महंगी एमपीवी है. टोयोटा वेलफायर की कीमत 1.2 करोड़ रुपये है. किआ कार्निवल की कीमत इन दोनों गाड़ियों के बीच में बैठती है. नई कार्निवल की कीमत 63.9 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

फ्रिज से लेकर टीवी तक मिलेगा सारा ऐशो-आराम, लेकिन ऐसा क्यों कि खरीद पाएंगे सिर्फ 12 लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget