एक्सप्लोरर

Hero Karizma: हीरो करेगी अपनी प्रीमियम बाइक करिज्मा की वापसी, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

New Hero Karizma Rival: नई हीरो करिज्मा बाइक का मुकाबला केटीएम 200 ड्यूक से हो सकता है, जिसमें एक 199.3सीसी का बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है.

Hero New Bike: हीरो मोटोकॉर्प भारत में अपनी लोकप्रिय प्रीमियम मोटरसाइकिल में से एक करिज्मा को वापस लाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने करिज्मा एक्सएमआर और करिज्मा एक्सएमआर 210 को ट्रेडमार्क किया है. कुछ समय पहले ही इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर कम पॉवरफुल, सेमी-फेयर्ड वर्जन हो सकती है और करिज्मा एक्सएमआर 210 एक अधिक पॉवरफुल इंजन के साथ आएगी. तो चलिए जानते हैं क्या होगी इस बाइक की खासियत और कब होगी लॉन्चिंग. 

कैसा होगा डिजाइन?

नई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इस बाइक के कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स को कंपनी के Xtreme 200S मॉडल से मिलते जुलते हो सकते हैं. हालांकि इसमें ज्यादा स्पोर्टी लुक देखने को मिलेगा. इसमें फेयरिंग माउंटेड ओआरवीएम और हैजर्ड लाइट फंक्शन के साथ एलईडी टर्न इंडिकेटर्स मिलेंगे. जबकि इसके कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स इसके पुराने जनरेशन से मिलते जुलते होंगे. 

इंजन 

नई करिज्मा 210 को एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें एक नए 210cc के लिक्विड-कूल्ड, इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. यह इंजन 25bhp की पॉवर और 30Nm का टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. यह इंजन पुराने इंजन की तुलना में ज्यादा पॉवरफुल होगा. जबकि पुरानी करिज्मा में एक 223cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता था. जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 20bhp का पावर मिलता था. 

फीचर्स

नई हीरो करिज्मा 210 के बारे में अभी बहुत डिटेल्स सामने आई हैं. लेकिन इसमें एलईडी लाइटिंग सिस्टम, स्प्लिट सीट और नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर मिल सकते हैं. 

कब होगी लॉन्च?

हीरो मोटोकॉर्प ने फिलहाल इसकी लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि इस बाइक के इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है. लेकिन इससे हीरो एक्सपल्स 400 की लॉन्चिंग की जाएगी. इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये हो सकती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.60 लाख रुपये तक जा सकती है. 

इन मॉडल्स को लाने वाली है हीरो 

इस साल, हीरो मोटोकॉर्प अपनी मौजूदा एक्सट्रिम 160 आर को कुछ डिजाइन और फीचर्स अपडेट के साथ लॉन्च करने वाली है. जबकि कंपनी एक नए 421सीसी के इंजन के साथ नई हीरो एक्सप्लस 400 को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

किससे होगा मुकाबला?

नई हीरो करिज्मा बाइक का मुकाबला केटीएम 200 ड्यूक से हो सकता है, जिसमें एक 199.3सीसी का बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है. यह बाइक कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स से लैस है और केवल एक ही वेरिएंट में बाजार में मौजूद है.

यह भी पढ़ें :-

भारत में तेजी से बढ़ रही है इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री, पिछले एक साल में बिके इतने वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?
1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

Hanuman Ansh की सफलता पर Chandan K Anand ने बताया Neem Karoli Baba का चमत्कार या मेहनत?
Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
आतंकी मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बोला झूठ, अब अफगानिस्तान ने खोली पोल
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
अखिलेश के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की अनुमति, भड़क उठे सपा चीफ
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज
अमेरिका में नानी की 'द पैराडाइज' का गजब क्रेज, धुआंधार हो रही प्री सेल
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
अमेरिका में मिला तलाक भारत में नहीं चलेगा! साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला
अमेरिका में मिला तलाक भारत में नहीं चलेगा! साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
कौन-सा राज्य किसानों पर सबसे ज्यादा करता है खर्च? यहां जान लें
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
Embed widget