एक्सप्लोरर

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई शॉटगन 650, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

इस बाइक को पावर देने के लिए एक 648cc, पैरेलल ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड SOHC इंजन है जो 47 PS की अधिकतम पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Royal Enfield Shotgun 650 Launched: 2027 तक हर साल औसतन 4 नए/अपडेटेड प्रोडक्ट को पेश करने की अपनी रणनीति के साथ रॉयल एनफील्ड ने शॉटगन 650 को लॉन्च किया है. अब कंपनी के 650cc रेंज में अब 4 बाइक हैं. बाद में क्लासिक 650, बुलेट 650 और हिमालयन 650 जैसी और ज्यादा 650cc बाइक लॉन्च होने की उम्मीद है.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 - वेरिएंट, कीमत, फीचर्स 

नई शॉटगन 650 का उत्पादन चेन्नई में कंपनी के प्लांट में शुरू हो गया है. इसके कुल तीन वेरिएंट और चार कलर ऑप्शंस पेश किए गए हैं. बेस वेरिएंट, कस्टम शेड, 3.59 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इस ट्रिम के साथ शीटमेटल ग्रे सिंगल कलर ऑप्शन पेश किया गया है.

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई शॉटगन 650, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

जैसा कि ट्रिम नामों से पता चलता कि है, शॉटगन 650 आसान एडैप्टिव ऑप्शन के साथ आती है. यूजर इसे तुरंत सिंगल सीट से डबल सीट पर स्विच कर सकते हैं या बाइक को सामान ले जाने वाले टूरर में बदल सकते हैं. ऐसी मल्टपर्पस सुविधाएं इस बाइक को खास बनाती हैं. जिससे इसे कई तरह की कंडीशन में इस्तेमाल करना आसान है. 

डिजाइन

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 अपने मजबूत क्वालिटी और बॉबर-स्टाइल के साथ अपने नाम के अनुरूप है. इसमें गोल हेडलैंप और रियर-व्यू मिरर, क्लासिक टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक, सर्कुलर टर्न इंडिकेटर्स और टेल लैंप, लो बॉडी पैनलिंग, ब्लैक आउट इंजन पार्ट्स और एग्जॉस्ट और चौड़े रियर फेंडर शामिल हैं. इस बाइक में एलईडी हेडलैंप, यूएसबी चार्जिंग, एडजस्टेबल लीवर के साथ ग्लॉस एल्यूमीनियम स्विचगियर और कंफर्टेबल बकेट राइडर सीट है. इंस्ट्रूमेंट कंसोल में एक गोलाकार सेमी-डिजिटल स्पीडोमीटर और एक फुली डिजिटल ट्रिपर नेविगेशन डायल शामिल है.

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई शॉटगन 650, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 स्पेक्स और परफार्मेंस 

शॉटगन 650 एक स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम पर बनाई गई है. सस्पेंशन सेटअप में 120 मिमी जर्नी के साथ फ्रंट शोवा एसएफ-बीपीएफ यूएसडी फोर्क और 90 मिमी रियर शोवा ट्विन शॉक अब्जॉर्बर शामिल हैं. बाइक में 18-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर व्हील हैं, जिनमें क्रमशः 100/90 और 150/70 टायर हैं. ब्रेकिंग सेटअप में ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ आगे और पीछे 320 मिमी और 300 मिमी डिस्क शामिल हैं. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल एबीएस है.

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की नई शॉटगन 650, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स 

पावरट्रेन

इस बाइक को पावर देने के लिए एक 648cc, पैरेलल ट्विन, एयर-ऑयल कूल्ड SOHC इंजन है जो 47 PS की अधिकतम पावर और 52.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसमें 22 किमी/लीटर की माइलेज मिलने का दावा किया गया है. 795 मिमी की सीट हाईट के साथ, बाइक में कंट्रोल और और हैंडलिंग बहुत बेहतर है.

यह भी पढ़ें :- टाटा पंच ईवी की पावरट्रेन की डिटेल्स आई सामने, मिलेगी 400 किलोमीटर तक की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget