एक्सप्लोरर

नई कार खरीदते ही हो सकता है नुकसान, कार की डिलीवरी से पहले चेक कर लें ये जरूरी चीज़ें

नई कार खरीदने के बाद अगर किसी तरह की कोई कमी नज़र आए तो एक्साइटमेंट खत्म हो जाता है. बेहतर होगा आप कार खरीदते वक्त अच्छी तरह से चेक लें. किसी तरह की कोई कमी दिखने पर तुरंत शोरुम डीलर से बात करें.

नई कार खरीदना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है. अक्सर लोग अपनी नई कार को लेकर इतने एक्साइटेड हो जाते हैं कि कार की डिलीवरी लेते वक्त ठीक से चेक भी नहीं करते. कार को ऊपर से सिर्फ मोटे तौर पर ही चेक करके पेमेंट कर घर ले जाते हैं. ऐसे में कई बार आपके साथ धोखा हो सकता है. डीलर्स कई बार आपको चालाकी से ऐसी कार थमा देते हैं जो पहले से ही ज्यादा चली हुई होती है, या फिर कार में किसी तरह का डिफेक्ट होता है. एक बार आप डिफेक्टेड कार घर ले आए तो शोरुम वाले बिना पैसों के कार ठीक नहीं करते हैं. ऐसे में नई कार खरीदने के बाद भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. आज हम आपको ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिन्हें कार खरीदते वक्त आपको अपने दिमाग में रखना है. नई कार घर लाने से पहले उसे अच्छी तरह से चेक करना न भूलें. ऐसा करने पर नई कार की डिलीवरी लेने के बाद आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी. आइये जानते हैं ऐसी काम की बातें.

बॉडी और पेंट पर रखें नज़र- कार की डिलीवरी लेने से पहले कार की बॉडी अच्छी तरह से चेक कर लें. कार का पेंट वर्क और डेंट पर जरूर नजर डाल लें. कई बार ऐसा होता है कि डीलर्स ऐसी कार सेल कर देते हैं जिन पर डेंट लगे होते हैं, या फिर उनका पेंट उखड़ा होता है. ऐसा कई बार डीलर्स कार कार सही से रख रखाव नहीं कर पाते या फिर कार को निकालते वक्त किसी तरह का डैमेज हो जाता है. ऐसे में आप ये मत सोचिए कि कार नई है तो हर तरह से फिट होगी. ये आपकी पारखी नज़र पर भी काफी निर्भर करता है कि आप सही कार घर लाएं.

इलेक्ट्रिक पार्ट और केबिन को चेक कर लें- नई कार घर ले जाने से पहले कार के सभी स्विच अच्छी तरह से चेक कर लें. ध्यान रखें कि सभी स्विच ठीक से काम कर रहे हों. अगर आपको किसी तरह की दिक्कत लगे तो शोरूम में ही डीलर को बताएं. कार के सभी फीचर ऑन करके देख लें जैसे टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एसी और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम को चला कर देख लें. कार की सभी सीट चेक कर लें कहीं कोई दाग-धब्बा न हो. कार के अंदर बिछे कारपेट और उसके नीचे भी चेक कर लें. गंदगी होने पर शोरुम में ही क्लीन करा लें. इसके अलावा डोर हैंडल्स को भी अच्छी तरह से चेक कर लें.

स्टेपनी और अन्य टूल्स भी चेक कर लें- नई कार की डिलीवरी लेते वक्त कार के जरूरी टूल्स भी चेक कर लें. इसके अलावा स्पेयर टायर स्टेपनी भी चेक कर लें. अगर आपको कार में जैक, रेंच जैसे सभी जरूरी टूल्स न मिलें तो इस बारे में डीलर से बात करें. इसके अलावा कार की हेडलाइट्स टेल लाइट, इंडिकेटर्स लो-बीम हाई-बीम सब कुछ चेक कर लें, जिससे कार घर लाने के बाद आपको कोई समस्या न हो. इसके अलाव कार के टायर्स और डाक्यूमेंट भी ठीक से चेक कर लें. जिससे आपको कार में किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget