एक्सप्लोरर

नई बाइक को ब्रेक-इन पीरियड में तेज चलाना पड़ सकता है भारी, जान लें सही तरीका

नई बाइक को शुरुआत में कम स्पीड पर चलाना बेहद जरूरी होता है. अगर शुरुआती समय में सही तरीके नहीं अपनाए जाते, तो इंजन के पार्ट्स पर गलत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे भारी नुकसान होने का खतरा रहता है.

New Bike Safety Tips: जब आप नई बाइक खरीदते हैं, तो उसका इंजन बिल्कुल नया होता है और उसके अंदर के पार्ट्स पूरी तरह से सेट नहीं होते हैं. इसी समय को ब्रेक-इन पीरियड कहा जाता है. इस दौरान बाइक को कम स्पीड और बैलेंस तरीके से चलाना बहुत जरूरी होता है. अगर इस समय आप बाइक को तेज चलाते हैं या ज्यादा जोर डालते हैं, तो इंजन के पार्ट्स पर गलत असर पड़ सकता है. इंजन के अंदर पिस्टन, सिलेंडर और गियर जैसे हिस्से धीरे-धीरे एक-दूसरे के साथ फिट होते हैं. अगर शुरुआत में सही तरीके से बाइक नहीं चलाई गई, तो आगे चलकर इंजन की परफॉर्मेंस कम हो सकती है और माइलेज भी घट सकता है. आइए सही तरीका जानते हैं.

कम स्पीड में बाइक चलाने के फायदे

नई बाइक को कम स्पीड में चलाने से इंजन को सही तरीके से सेट होने का समय मिलता है. इससे इंजन स्मूद चलता है और उसकी लाइफ लंबी होती है. अगर आप शुरुआत में ही तेज रफ्तार पर बाइक चलाते हैं, तो इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे पार्ट्स जल्दी घिस सकते हैं. धीरे चलाने से इंजन का तापमान भी कंट्रोल में रहता है. इससे ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती और बाइक लंबे समय तक सही हालत में रहती है. यही वजह है कि कंपनियां भी मैन्युअल में कम स्पीड रखने की सलाह देती हैं.

कितने समय तक रखें स्पीड कम?

आमतौर पर नई बाइक के पहले 2000 किलोमीटर तक आपको स्पीड कम रखनी चाहिए. इस दौरान बाइक को 40-60 किमी/घंटा की स्पीड में चलाना बेहतर होता है. साथ ही, अचानक तेज एक्सीलेरेशन और ब्रेक लगाने से बचना चाहिए. इस समय बाइक को अलग-अलग स्पीड पर चलाना भी जरूरी होता है ताकि इंजन के सभी पार्ट्स सही तरीके से काम करना सीख सकें. एक ही स्पीड पर लंबे समय तक चलाने से भी बचना चाहिए.

किन गलतियों से बचना चाहिए?

नई बाइक चलाते समय कुछ आम गलतियां होती हैं, जिनसे बचना जरूरी है. जैसे बाइक को ओवरलोड करना, ज्यादा तेज चलाना या लगातार लंबे समय तक चलाना. इसके अलावा समय पर इंजन ऑयल बदलना भी बहुत जरूरी होता है. अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इंजन जल्दी खराब हो सकता है और बाद में महंगा खर्च करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: दिल्ली में यहां शुरू हुआ सबसे बड़ा फास्ट चार्जिंग स्टेशन, 30 मिनट में चार्ज होगी कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai भारत में पेश करने जा रही 500 KM रेंज वाली सबसे सस्ती EV, जानिए कब होगी लॉन्च?
Hyundai भारत में पेश करने जा रही 500 KM रेंज वाली सबसे सस्ती EV, जानिए कब होगी लॉन्च?
Hybrid और EV का डबल धमाका, अगले 15 दिन में आएंगी ये 3 नई कारें
Hybrid और EV का डबल धमाका, अगले 15 दिन में आएंगी ये 3 नई कारें
कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
कैसे पता करें कि आपकी कार या बाइक E20 फ्यूल को करती है सपोर्ट? ऐसे हासिल करें जानकारी
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक
e-Challan भरने के बाद भी रिकॉर्ड में दिख रहा Pending? ऐसे मिनटों में करें ठीक

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget