एक्सप्लोरर

New Audi Q3 की भारत में डिलीवरी शुरू, जानें फीचर्स

नई Audi Q3 की भारत में डिलीवरी शुरू हो गई है. 51.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली SUV में नया डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और Quattro AWD मिलता है. जानें इसकी खासियत और शानदार फिचर्स के बारे में.

जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi ने भारत में अपनी नई जनरेशन Q3 की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने तीसरी पीढ़ी की Q3 को 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और अब ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलनी शुरू हो गई है. पहली ग्राहक डिलीवरी की जानकारी Audi Ahmedabad ने शेयर की, जिसमें Glacier White Metallic रंग की Q3 नजर आई.

नई Q3 को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट Nova और Zenith में लॉन्च किया गया है. Nova की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 51.99 लाख रुपये, जबकि Zenith की कीमत 55.99 लाख रुपये है. SUV को भारत में स्थानीय रूप से छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र स्थित प्लांट में असेंबल किया जा रहा है. ऐसे में जानें इसकी खासियत और फिचर्स के बारे में.

पहले से ज्यादा आकर्षक हुआ डिजाइन

नई Audi Q3 के डिजाइन में पिछली पीढ़ी के मुकाबले बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. इसके फ्रंट में सबसे खास split-style LED headlamps दिए गए हैं. ऊपर की तरफ LED DRLs और नीचे मुख्य Digital Matrix LED headlights मिलती हैं. इसके अलावा कार में बड़ी honeycomb-pattern grille, नए एयर इनटेक और 18-इंच alloy wheels मिलते हैं. पीछे की तरफ split LED tail-lamps के बीच पतली light bar और illuminated Audi logo दिया गया है. नई Q3 की लंबाई 4,531mm, चौड़ाई 1,859mm और wheelbase 2,681mm है. इसका boot space 488 लीटर है.

अंदर से भी पूरी तरह बदली Q3

नई Q3 का केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा डिजिटल और प्रीमियम है. डैशबोर्ड पर 12.8-inch touchscreen infotainment system और 11.9-inch digital driver display दिया गया है. दोनों स्क्रीन curved layout में हैं, जिससे केबिन का लुक ज्यादा आधुनिक दिखाई देता है. कार में चार-स्पोक hexagonal steering wheel, wireless phone charger और electronic parking brake भी मिलता है. ड्राइव selector को steering column पर लगाया गया है, जिससे सेंटर कंसोल ज्यादा साफ-सुथरा नजर आता है. वहीं Q3 में panoramic sunroof, 3-zone climate control, powered और heated front seats, ambient lighting, powered tailgate और 12-speaker Sonos sound system मिलता है. Zenith वेरिएंट में coloured head-up display भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर

2.0 लीटर इंजन और Quattro AWD

नई Audi Q3 में केवल 2.0-litre, four-cylinder turbo-petrol engine मिलता है. यह इंजन 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 7-speed dual-clutch automatic gearbox से जोड़ा गया है. खास बात यह है कि दोनों वेरिएंट में Audi का Quattro all-wheel-drive system स्टैंडर्ड मिलता है. कंपनी के मुताबिक Q3 केवल 7.1 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 229kmph है. इस सेगमेंट में BMW X1 और Mercedes-Benz GLA जैसी कार मुख्य रूप से front-wheel-drive सेटअप के साथ आती हैं, इसलिए Q3 का AWD सेटअप इसे अलग पहचान देता है.

BMW X1 और Mercedes GLA से मुकाबला

नई Audi Q3 का मुकाबला भारतीय बाजार में मुख्य रूप से BMW X1 और Mercedes-Benz GLA से है. नई Q3 में डिजाइन, डिजिटल केबिन और Quattro AWD जैसे मजबूत फीचर हैं. वहीं इसका 51.99 लाख रुपये का शुरुआती एक्स-शोरूम मूल्य इसे प्रीमियम कॉम्पैक्ट लग्जरी SUV खरीदारों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प बनाता है.

यह भी पढ़ें: फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें

 

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget