एक्सप्लोरर

नई 2020 Datsun Redi-GO Faclift भारत में लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और कीमत

Datsun redi-GO भारतीय बाजार में सबसे सस्ती एंट्री लेवल कार बन गई है. इसकी कार की शुरुआती प्राइस 2.83 लाख रुपये है जो कि मारुति ऑल्टो और रेनो क्विड से भी कम है.

नई दिल्ली: डैटसन ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई 2020 Redi-GO फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. Datsun Redi-GO छह अलग-अलग वेरिएंट्स D, A, T, T(O) 800cc, T(O) 1.0 और T(O) 1.0 AMT में उपलब्ध है. Redi-GO फेसलिफ्ट 0.8 D बेस मॉडल की कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल Redi-GO 1.0 T(O) AMT की कीमत 4.77 लाख है.

Datsun redi-GO भारतीय बाजार में सबसे सस्ती एंट्री लेवल कार बन गई है. प्राइस के मामले में इस कार की टक्कर Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) और Renault Kwid (रेनो क्विड) से होगी. हालांकि रेडी गो की कीमत इन दोनों ही कारों से थोड़ी कम है. इसमें पहले की ही तरह दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. साथ ही इसमें तीन इंजन गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मौजूद हैं. पुराने मॉडल के मुकाबले 2020 Datsun Redi-GO के लुक में कई बदलाव किए गए हैं.

लुक

अगर लुक की बात की जाए तो नई Datsun redi-GO फेसलिफ्ट पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्टाइलिश है. नए मॉडल में नई क्रोम-फिनिश ग्रिल, L-शेप एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स और एलईडी फॉग लैंप दिए गए हैं. कार के फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किया गया है. इसमें 14 इंच व्हील दिए गए हैं.

पावर

Datsun redi-GO फेसलिफ्ट में भी दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. एक 0.8-लीटर और दूसरा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन. इन इंजन को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के तहत तैयार किया गया है. 0.8-लीटर इंजन 5,600 rpm पर 54 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं 1.0-लीटर इंजन 5,550 rpm पर 67 bhp का पावर और 4,250 rpm पर 91 Nm टॉर्क का जेनरेट करता है. कार के दोनों इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. 0.8-लीटर इंजन 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, जबकि 1.0-लीटर इंजन में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.

फीचर्स

Datsun redi-GO के इंटीरियर में काफी कुछ नए फीचर्स ऐड किए गए हैं. इस कार के कैबिन को भी प्रीमियम लुक दिया गया है. रेडी-गो का इंटीरियर ब्लैक कलर में दिया गया है. डैशबोर्ड की चौड़ाई पर सिल्वर फिनिश और सेंटर कंसोल के चारों ओर क्रोम फिनिश दिया गया है. इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, वॉयस रिकग्निशन के अलावा 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, ब्लूटूथ, विडियो प्लेबैक जैसे कई शानदार फीचर दिए गए हैं. इसके अलावा नई रेडी- गो में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ड्राइवर-पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवर स्पीड वॉर्निंग, हाई माउंटेड स्टॉप लैम्प और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

प्राइस

इस शानदार Datsun redi-GO की बेस प्राइस 2.83 लाख है और टॉप मॉडल की कीमत 4.77 लाख रुपये तक है. इसके चारों वेरिएंट D, A, T, T(O) 0.8-लीटर इंजन के साथ दिए गए हैं जिनकी कीमत क्रमश: 2.83 लाख, 3.58 लाख, 3.80 लाख और 4.16 लाख रुपये है. कार का T(O) वेरिएंट ही सिर्फ 1.0-लीटर इंजन के साथ दिया गया है जिसकी कीमत 4.44 लाख और एएमटी मॉडल की 4.77 लाख रुपये तय की गई है.

ये भी पढ़ें

3 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये बेस्ट किफायती कारें, जानें फीचर्स सेल बढ़ाने के लिए Maruti Suzuki लाई ये शानदार स्कीम्स, कम EMI पर खरीद सकेंगे कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget