एक्सप्लोरर

इन्हें खरीदना किसी सपने से कम नहीं! जानिए दुनिया की 5 सबसे महंगी कारों की क्या है कीमत?

Most Expensive Cars: लग्जरी कार खरीदना करोड़ों लोगों का सपना होता है. क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ कारें ऐसी हैं, जिनकी कीमत बेहद ज्यादा महंगी है. आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं.

भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लग्जरी कारों की दीवानगी देखने को मिलती है. कई ऐसी कारें भी हैं, जो सिर्फ चार पहियों वाला एक वाहन नहीं बल्कि करोड़ों लोगों का एक सपना होती हैं. कीमत बेहद ज्यादा होने के चलते एक आम आदमी के लिए ये गाड़ियां खरीदना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सभी को दुनिया की महंगी कारों के बारे में जानने में दिलचस्पी रहती है. आइए जानते हैं कि दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें कौन-सी हैं? 

Rolls Royce La Rose Noire Droptail

पहली कार Rolls Royce La Rose Noire Droptail है, जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये है. यह कार काफी एक्सक्लूसिव है, जिसे खासतौर पर कस्टमाइज कराया गया है. इसका डिजाइन, रंग और इंटीरियर पूरी तरह से कस्टमाइज्ड होते हैं और इसका डिजाइन ब्लैक बैकारेट रोज नामक फूल से प्रेरित माना जाता है. 

Rolls-Royce Boat Tail

दूसरी कार Rolls-Royce Boat Tail है, जिसकी कीमत 230 करोड़ है. इसका डिजाइन एक यॉट से इंस्पायर्ड है, जिसमें लकड़ी की फिनिश, कस्टम डाइनिंग सेट और छाता स्टोरेज जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं. यह कार बेहद अमीर और एक्सक्लूसिव कस्टमर्स के लिए बनाई जाती है.

Bugatti La Voiture Noire

150 करोड़ की इस कार को Bugatti ने खास तौर पर हाइपर-लग्जरी सेगमेंट के लिए तैयार किया है. इसमें 8.0L W16 क्वाड-टर्बो इंजन लगा है जो 1500 हॉर्सपावर से ज्यादा पावर देता है. इसका ब्लैक स्टील बॉडी और आर्टिस्टिक डिजाइन इसे बेहद यूनिक बनाता है.

Pagani Zonda HP Barchetta

Pagani Zonda HP Barchetta लगभग 145 करोड़ की इस कार को सिर्फ 3 यूनिट में बनाया गया है. इसमें ओपन-टॉप बॉडी और पीछे की तरफ व्हील कवर्स दिए गए हैं. Pagani की यह कार अपनी खास स्टाइलिंग और सीमित संख्या के कारण कलेक्टर्स के बीच बेहद पॉपुलर है.

Bugatti Centodieci 

75 करोड़ की यह कार Bugatti के EB110 को ट्रिब्यूट करती है और इसे मात्र 10 यूनिट्स में बनाया गया है. यह हाइपरकार 1600 hp पावर देती है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 2.4 सेकंड में पकड़ सकती है.

यह भी पढ़ें:- 

Most Expensive EV: ये हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, कीमत उड़ा देगी होश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget