एक्सप्लोरर

Most Expensive EV: ये हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, कीमत उड़ा देगी होश

Most Expensive Electric Cars In India: भारत में कंपनियां लगातार शानदार रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं. आइए जानें टॉप 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारें, जिनकी कीमत 7.5 करोड़ तक है.

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. लोग अब पेट्रोल और डीजल को छोड़कर EV (Electric Vehicles) की ओर झुकाव दिखा रहे हैं. इसके पीछे दो बड़े कारण (एक तो ईंधन की बढ़ती कीमतें और दूसरा पर्यावरण के प्रति जागरूकता ) हैं.

आज की तारीख में इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ सस्ती और इको-फ्रेंडली विकल्प नहीं, बल्कि लक्जरी स्टेटमेंट बन चुकी हैं. आइए 2025 में भारत में उपलब्ध 5 सबसे महंगी और शानदार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में जानते हैं.

Rolls-Royce Spectre

  • भारत की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारों में पहला नाम Rolls-Royce Spectre का आता है. यह Rolls-Royce की पहली इलेक्ट्रिक कार है और इसकी कीमत 7.5 करोड़ (एक्स-शोरूम) है. इसमें 102 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है. इसके डिजाइन को एयरक्राफ्ट जैसे एरोडायनामिक फीचर्स से तैयार किया गया है. इसमें AI-इंटीग्रेटेड इंटरफेस और हैंडक्राफ्टेड इंटीरियर जैसी बेहतरीन खूबियाँ हैं. यह कार सिर्फ एक इलेक्ट्रिक वाहन नहीं, बल्कि एक साइलेंट पॉवरहाउस है जो शानदार लक्जरी का अनुभव देती है.

Lotus Eletre

  • Lotus Eletre एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.99 करोड़ है. यह 112 kWh की बैटरी के साथ आती है और कंपनी दावा करती है कि यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 600 किलोमीटर तक चल सकती है. इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) और OLED डिस्प्ले जैसी आधुनिक तकनीकें दी गई हैं. यह उन लोगों के लिए आदर्श कार है जो परफॉर्मेंस और लक्जरी को एक साथ चाहते हैं.

Porsche Taycan Turbo

  • तीसरे स्थान पर आती है Porsche Taycan Turbo, जो स्पोर्टी डिजाइन और जबरदस्त रफ्तार के लिए जानी जाती है. इसकी कीमत 2.44 करोड़ है. इसमें 93.4 kWh की बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर लगाए गए हैं. यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है. Taycan Turbo खासतौर पर उन ड्राइविंग प्रेमियों के लिए है जो स्पीड के साथ स्टाइल भी चाहते हैं.

BMW i7 M70 xDrive

  • BMW i7 M70 xDrive की कीमत 2.50 करोड़ है. इसमें 101.7 kWh की बैटरी दी गई है, जो 650 bhp की पावर और 1015 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. यह कार सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट विकल्प है जो स्मूद ड्राइविंग, दमदार परफॉर्मेंस और भविष्य की टेक्नोलॉजी को एक साथ चाहते हैं.

Mercedes-Maybach EQS 680

  • पांचवें नंबर पर है Mercedes-Maybach EQS 680, जिसकी शुरुआती कीमत 2.68 करोड़ है. यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है जो सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.

  • इसका इंटीरियर बहुत ही प्रीमियम है. इसमें पीछे बैठने के लिए आरामदायक सीट्स, हल्की रोशनी (एम्बिएंट लाइटिंग) और मसाज जैसी सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही इसमें बड़ी हाइपरस्क्रीन डिस्प्ले और फेस रिकग्निशन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

ये भी पढ़ें:-

चीन ने EV बैटरी टेक्नोलॉजी के एक्सपोर्ट पर लगाई रोक, भारत समेत दुनियाभर में प्रोडक्शन पर पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget