एक्सप्लोरर

Most Expensive Cars: किन लोगों के पास है भारत की 5 सबसे महंगी कारें? कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Top 5 Most Expensive Cars: भारत में बड़ी संख्या में लोग लग्जरी कारों को खरीदना पसंद करते हैं. क्या आप जानते हैं कि भारत की 5 सबसे महंगी कारें कौन सी हैं और उनके मालिक कौन हैं.

Most Expensive Cars of India: हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक महंगी कार हो...लेकिन सब लोग ये महंगी कार अफोर्ड नहीं कर पाते हैं. देश में कुछ ही ऐसे बिजनेस टाइकून या मशहूर हस्तियां हैं, जिनके पास काफी महंगी और लग्जरी कारें मौजूद हैं.

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि भारत में किन लोगों के पास सबसे महंगी कार है तो यह खबर आपके लिए ही है. आइए जानते हैं कि भारत की सबसे महंगी कारें कौन सी हैं और उनके मालिक कौन हैं. 

Bentley Mulsanne EWB

भारत में सबसे महंगी कार Bentley Mulsanne EWB है, जोकि एक सुपर लग्जरी सेडान है. इस लग्जरी कार के मालिक वीएस रेड्डी हैं, जो कि ब्रिटिश बॉयोलॉजिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. जब इस कार को डिलीवर किया गया था, तब इस कार की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये थी. यह लग्जरी कार 6.75 लीटर V8 इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 506 hp और 1020 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. 

Rolls Royce Phantom Series VIII EWB

अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि भारत की सबसे महंगी कारों की बात की जाए और अंबानी परिवार इसमे शामिल न हो. भारत में दूसरी महंगी कार Rolls Royce Phantom Series VIII EWB  है, जिसकी ऑन रोड कीमत 13 करोड़ 50 हजार रुपये है.

इस कार के पावरट्रेन की बात की जाए तो कार को पावर देने के लिए 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन लगाया गया है जोकि मैक्सिमम 563bhp और 900nm उत्पन्न करता है. यह गाड़ी 0-100 किमी/घंटे सिर्फ 5.4 सेकंड में पहुंच सकती है. 

Rolls Royce Ghost Black Badge

तीसरी कार Rolls Royce Ghost Black Badge है, जिसकी कीमत 12 करोड़ 25 हजार रुपये है. बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के पास यह कार मौजूद है. रॉल्स-रॉयस ब्लैक बैज घोस्ट में 6.75-लीटर V12 इंजन मिलेगा, जो स्टैंडर्ड कार से लगभग 29hp पावर और 50Nm टॉर्क ज्यादा जनरेट करता है. ब्लैक बैज घोस्ट का इंजन कुल 600 PS पावर और 900 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इसमें ZF 8-स्पीड गियरबॉक्स होगा. कार की टॉप स्पीड 250km प्रति घंटा है. यह 4.6 सेकंड 0 से 100km/h की स्पीड हासिल कर सकती है.

McLaren 765 LT Spider

चौथी कार McLaren 765 LT Spider है, जिसके मालिक हैदराबाद के फेमस बिजनेस टाइकून नसीर खान है. इस कार की कीमत 12 करोड़ रुपये है. नसीर आंत्रप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं. लग्जरी कारों के शौकीनों में नसीर का नाम सबसे ऊपर आता है. इससे पहले भी उन्होंने कई लग्जरी कारें अपनी गैराज में खड़ी की हैं. नसीर खान की नई कार McLaren 765 LT स्पाइडर वर्जन है जो इस रेंज का सबसे महंगी बताई जा रही है. उन्होंने यह सुपरकार MSO Volcano रेड शेड में खरीदी है जो स्पोर्टी लुक में शानदार नजर आती है.  

Mercedes-Benz S600 Guard

पांचवी कार Mercedes-Benz S600 Guard है जो कि मुकेश अंबानी के इम्प्रेसिव कलेक्शन में शामिल लग्जरी कारों में से एक है. कार की कीमत की बात की जाए तो यह लग्जरी कार 10 करोड़ रुपये की आती है. 

यह भी पढ़ें:-

Honda या TVS नहीं बल्कि इस कंपनी के टू-व्हीलर्स पर टूटे ग्राहक, बिक्री में हासिल की टॉप पोजीशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
29 kmpl माइलेज, 1,400 km रेंज, नई Duster Hybrid का दम
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
Himalayan 750 का नया लुक आया सामने, बाइक लवर्स में हलचल
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां
सर्दियों में कार के शीशे धुंधले हो रहे, AC चलाएं या हीटर? जानें यहां

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget