एक्सप्लोरर

MG Windsor EV Vs Tata Nexon EV: फैमिली के लिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट? जानिए दोनों में अंतर

Best EV For Family: टाटा नेक्सन ने क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. वहीं, MG Windsor मार्केट की Best-Selling EV में से एक है. आइए दोनों कारों के कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

MG Windsor EV Vs Tata Nexon EV: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर उन लोगों के बीच जो अपने परिवार के लिए एक भरोसेमंद, किफायती और फीचर्स से भरपूर ई-कार की तलाश कर रहे हैं. इस सेगमेंट में MG Windsor EV और Tata Nexon EV दो मजबूत रायवल बनकर सामने आए हैं. आइए जानते हैं इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों में क्या फर्क है और आपके लिए कौन-सी बेस्ट साबित हो सकती है.

कौन है बजट में बेहतर?

MG Windsor EV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है, लेकिन इसमें बैटरी शामिल नहीं होती. इसके लिए कंपनी का 'बैटरी ऐज अ सर्विस' (BaaS) मॉडल लागू होता है, जिसमें ग्राहक को प्रति किलोमीटर चार्ज देना होता है. अगर ग्राहक बैटरी सहित MG Windsor EV खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 13.50 लाख रुपये से 15.50 लाख रुपये के बीच होती है. वहीं दूसरी ओर, Tata Nexon EV की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 17.19 लाख रुपये तक जाता है. इसमें बैटरी की लागत पहले से शामिल होती है और कोई एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन नहीं देना पड़ता. इस लिहाज से MG Windsor EV कम कीमत में उपलब्ध जरूर है, लेकिन Tata Nexon EV में बैटरी साथ मिलने का फायदा है.

 किसमें है ज्यादा लक्जरी?

MG Windsor EV में 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली रियर सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. वहीं Tata Nexon EV में 12.3 इंच की टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और टॉप वेरिएंट में फ्रंट स्टोरेज (Frunk) जैसी सुविधाएं हैं, जो टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली ग्राहकों को लुभा सकती हैं.MG Windsor EV प्रीमियम अनुभव देती है जबकि Tata Nexon EV टेक्नोलॉजी के मामले में मजबूत है.

बैटरी और रेंज

MG Windsor EV में 38 kWh की बैटरी दी गई है, जो MIDC के अनुसार 331 किमी की रेंज देती है. वहीं Tata Nexon EV दो बैटरी ऑप्शन में आती है-30 kWh बैटरी 275 किमी की रेंज और 45 kWh बैटरी 489 किमी तक की रेंज देती है. इस आधार पर देखा जाए तो लंबी दूरी के लिए Tata Nexon EV का 45 kWh वाला वेरिएंट बेहतर विकल्प है.

किसकी रफ्तार और चार्जिंग है फास्ट?

MG Windsor EV में 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है, जो 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड मात्र 10.5 सेकंड में पकड़ लेती है. इसे 3.3 kW AC चार्जर से फुल चार्ज होने में लगभग 13.8 घंटे लगते हैं, जबकि 50 kW DC फास्ट चार्जर से 20-80% चार्जिंग सिर्फ 55 मिनट में हो जाती है. दूसरी तरफ, Tata Nexon EV (45 kWh वेरिएंट) में 145 PS की पावर और 215 Nm का टॉर्क मिलता है. यह गाड़ी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 8.9 सेकंड में पकड़ लेती है. इसे 7.2 kW AC चार्जर से 4-6 घंटे में और 50 kW DC फास्ट चार्जर से 20-80% चार्जिंग 56 मिनट में हो जाती है. इस प्रकार परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड दोनों में Tata Nexon EV थोड़ी आगे निकलती है.

ये भी पढ़ें: Suzuki India Sales Report: सुजुकी ने अप्रैल में बेची 1.12 लाख रुपये बाइक्स, घरेलू और विदेशी मार्केट में 14 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
Toyota Fortuner Legender: लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
लिजेंडर खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए मासिक सैलरी? जानें EMI का हिसाब-किताब
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
सितंबर से महंगी होगी इस कंपनी की कारें, खरीदने से पहले जान लें नए दाम
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget