एक्सप्लोरर

MG Hector Plus Price Hike: अगले महीने से महंगी हो सकती एमजी की ये पॉपुलर एसयूवी, खरीदने का इरादा है तो इतना बजट और बढ़ा लीजिये!

मौजूदा समय में कंपनी इस कार की बिक्री 14.73 लाख रुपए की शुरुआती कीमत से लेकर 22.72 लाख रुपए तक की एक्स-शोरूम कीमत पर करती है. ये तीन वेरिएंट (स्मार्ट, शार्प और सेवी) में उपलब्ध है.

MG Cars: घरेलू बाजार में पॉपुलर गाड़ियों की बिक्री करने वाली दिग्गज कार निर्माता कंपनी, एमजी मोटर्स 1 नवंबर से अपनी एमजी हैक्टर प्लस की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है. जिसके चलते इसकी कीमत 35,000 रुपए से लेकर 40,000 रुपए तक बढ़ सकती है.

एमजी मोटर्स कीमत 

मौजूदा समय में कंपनी इस कार की बिक्री 14.73 लाख रुपए की शुरुआती कीमत से लेकर 22.72 लाख रुपए तक की एक्स-शोरूम कीमत पर करती है. ये तीन वेरिएंट में उपलब्ध है, जोकि स्मार्ट, शार्प और सेवी हैं. जबकि कंपनी ने कुछ समय पहले ही हैक्टर की कीमत में 1,29,000 रुपए तक की कटौती की थी.

एमजी मोटर्स डिज़ाइन

एमजी हेक्टर प्लस को दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किया गया था, जोकि 6-7 सीटर ऑप्शन के साथ मौजूद है. इसके डिज़ाइन की बात करें तो, इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स, स्लीक डीआरएल, एक बड़ी ग्रिल, 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील और बैक साइड में दोनों सिरों पर लैंप को जोड़ने वाली लाल पट्टी वाले टेल लैंप मिलते हैं.

एमजी मोटर्स फीचर

फीचर की बात करें तो, इसे वायरलेस ऐप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड कार टेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. वहीं सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में ADAS भी हैं, जिसमें लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और लेन-डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं.

पावरट्रेन और गियरबॉक्स के लिए एमजी हेक्टर प्लस को दो इंजन ऑप्शन से लैस किया गया है. पहला 2.0-L टर्बो डीजल जिसमें पहला 170hp की अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क देता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. तो दूसरा इंजन 1.4-L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 143hp की पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. जो 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मौजूद है.

यह भी पढ़ें- Sunroof Cars: सनरूफ कार खरीदने जा रहे हैं तो इतना तो पता होना ही चाहिए ... ये कितने तरह की होती है और इसके फायदे-नुकसान क्या हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget