एक्सप्लोरर

MG Motors ने लॉन्च की स्पेशल एडिशन कार, ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन मॉडल्स आए सामने

MG Motors 100-Year Limited Edition: एमजी मोटर्स ने अपने ब्रांड के 100 साल पूरे होने पर भारतीय बाजार में कई स्पेशल एडिशन कारों की लॉन्चिंग की है. इन कारों के पावरट्रेन और कीमत में बदलाव किया गया है.

MG Motors Special 100th Anniversary Edition: MG इंडिया अपने ब्रांड के 100 साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रही है. इसके लिए कंपनी ने अपने स्पेशल एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. एम जी हेक्टर (MG Hector), ZS EV, एमजी  एस्टर (MG Astor) और एमजी  कॉमेट (MG Comet), केवल ये चार मॉडल एनिवर्सिरी सेलिब्रेशन के तहत लॉन्च किए गए हैं. 

एमजी इंडिया ने अपने सबसे महंगे ग्लॉस्टर (MG Gloster) मॉडल को इस नए एडिशन में नहीं रखा है. एमजी इंडिया ने इस स्पेशल एडिशन को ब्रिटिश  ग्रीन रेसर के साथ मार्केट में उतारा है. इन मॉडल्स की लिमिटेड गाड़ियां ही मार्केट में आईं हैं. अगर आप भी एमजी इंडिया के इन स्पेशल एडिशन को खरीदना चाहते हैं, तो जल्द ही इन्हें अपने घर ला सकते हैं.

स्पेशल एडिशन में क्या हैं बदलाव?

एमजी मोटर्स की स्पेशल एडिशन के तहत आई गाड़ियों में कुछ खास बदलाव किया गया है. ये स्पेशल एडिशन कारें स्पोर्ट ग्रीन पेंट के साथ मार्केट में आईं है, जिससे इन कारों को ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन लुक मिल रहा है. एमजी इन कारों को एवरग्रीन (Evergreen) नाम दे रही है. स्टाइलिश लुक में ये स्पेशल एडिशन मार्केट में लॉन्च हुआ है.

एमजी मोटर्स की कार का इंटीरियर ऑल-ब्लैक लुक के साथ मार्केट में आया है. वहीं इसकी एंब्रॉयडरी पर ग्रीन कलर की हाइलाइट्स की गई हैं. वहीं कार की इंफोटनेमेंट यूनिट्स को भी ग्रीन कलर की थीम के साथ लाया गया है. एमजी मोटर्स का ये 100-साल पूरे होने पर आया लिमिटेड एडिशन क्लासी लुक के साथ इंडियन मार्कट में आया है.

पावरट्रेन और कीमत में हुआ बदलाव

एमजी मोटर्स ने अपने स्पेशल एडिशन की कीमतों के साथ ही इसके पावरट्रेन में भी बदलाव किया है. चलिए आपको बताते हैं कि एमजी मोटर्स ने सभी मॉडल्स के पावरट्रेन और कीमतों में क्या-क्या बदलाव किए हैं.

एमजी एस्टर (MG Astor)

एमजी एस्टर के स्पेशल एडिशन के इंजन में दो ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें एक 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जिससे 110 hp की पावर मिलती है. वहीं इस कार में टर्बो-पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है, जिससे 140 hp की पावर जेनेरेट होगी. एमजी एस्टर के इस स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम प्राइस 9.98 लाख रुपये से  शुरू होती है और 17.90 लाख रुपये तक जाती है.

एमजी हेक्टर (MG Hector)

एमजी हेक्टर के मॉडल्स में पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ ही सीट कन्फ्यूगिरेशन के ऑप्शन भी दिए गए हैं. इस कार की स्पेशल एडिशन 5-सीटर, 6-सीटर और 7-सीटर सीट कन्फ्यूगिरेशन के साथ मार्केट में आया है. इस कार में भी पावरट्रेन के दो ऑप्शन दिए गए हैं. एमजी हेक्टर में लगे 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से 143 hp की पावर मिलती है और 2.0-लीटर डीजल इंजन से 170 hp की  पावर जेनेरेट होती है. इस कार के स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम प्राइस 13.99 लाख रुपये से शुरू है और 22.76 लाख रुपये तक जाती है.

एमजी  ZS EV

एमजी मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार भी दमदार पावर के साथ मार्केट में मौजूद है. इस कार में 50.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिससे ये कार सिंगल चार्जिंग में 461 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इस एसयूवी की एक्स-शोरूम प्राइस 18.98 लाख रुपये से शुरू है और 25.20 लाख रुपये तक जाती है.

एमजी कॉमेट (MG Comet)

टू-डोर एमजी कॉमेट भी एक इलेक्ट्रिक कार है. इस कार में 17.3 kWh की बैटरी लगी है. ये कार सिंगल चार्जिंग में 230 किलीमीटर की रेंज तय करती है. एमजी कॉमेट के स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम प्राइस 6.99 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 9.24 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Tata Altroz: भारत में जल्द लॉन्च होगी टाटा अल्ट्रोज रेसर, पॉवरफुल इंजन के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget