एक्सप्लोरर

2 लाख से ज्यादा सस्ती मिल रही MG Hector और Hector Plus, जानिए नई प्राइस लिस्ट

MG Motor India ने Hector और Hector Plus SUV की कीमतों में 2.30 लाख रुपये तक की बड़ी कटौती की है. कंपनी ने यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए पेश किया है. आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

JSW MG Motor India अपनी भारत में छठी वर्षगांठ मना रही है और इस मौके पर ग्राहकों के लिए ऑफर पेश किया है. कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV मॉडल्स MG Hector और Hector Plus की कीमतों में 2.30 लाख तक की कटौती की है.

दरअसल, ये डिस्काउंट लिमिटेड पीरियड के लिए है और यह छूट SUV के वेरिएंट और फ्यूल ऑप्शन के आधार पर अलग-अलग होगी. यह एक बेहतर मौका है उन ग्राहकों के लिए जो बजट में एक प्रीमियम SUV खरीदना चाहते हैं.

वेरिएंट के हिसाब से कीमत में कितनी कटौती हुई?

  • MG Hector (5-सीटर) के बेस वेरिएंट Style Trim की कीमत में हालांकि 25,000 की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इसके बाकी सभी वेरिएंट्स पर भारी छूट दी जा रही है. सबसे ज्यादा कटौती Sharp Pro 1.5P MT वेरिएंट में की गई है, जिसकी कीमत अब 2.14 लाख कम हो गई है. इसके अलावा, Snowstorm और Blackstorm जैसे स्पेशल एडिशन वेरिएंट्स पर भी अच्छी-खासी छूट मिल रही है.

MG Hector Plus (6-सीटर और 7-सीटर) में भी बड़ा फायदा

  • 6-सीटर Hector Plus के हर वेरिएंट की कीमत में कमी की गई है. खासकर Sharp Pro 1.5P MT वेरिएंट की कीमत में 2.30 लाख तक की सबसे ज्यादा कटौती हुई है. वहीं, 7-सीटर Hector Plus के Sharp Pro 1.5P MT ट्रिम में भी 2.30 लाख रुपये की बड़ी छूट दी जा रही है. इसके अलावा, Select Pro, Blackstorm, Snowstorm और Savvy Pro जैसे अन्य वेरिएंट्स पर भी पेट्रोल इंजन विकल्पों में 2 लाख तक की छूट मिल रही है.

भारत की पहली इंटरनेट SUV है MG Hector

  • MG Hector जब 2019 में भारत में लॉन्च हुई थी, तब इसे देश की पहली इंटरनेट-कनेक्टेड SUV के रूप में पेश किया गया था. आज भी यह SUV अपने शानदार फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के लिए जानी जाती है. MG Hector, जिसे 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था, देश की पहली इंटरनेट-कनेक्टेड SUV के रूप में जानी जाती है. लॉन्च के समय से ही यह SUV अपने प्रीमियम डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फीचर-लोडेड केबिन के कारण ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर रही है.

  • इसके प्रमुख फीचर्स में-एक डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ शामिल है, जो केबिन को और भी ओपन और प्रीमियम फील देता है और एक बड़ा 14-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो ड्राइविंग अनुभव को स्मार्ट और एंटरटेनिंग बनाता है. इसके साथ इसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे स्मार्ट SUV की कैटेगरी में रखते हैं. सेफ्टी के लिहाज से भी MG Hector और Hector Plus को बेहद एडवांस्ड बनाया गया है. इनमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया गया है, जो ड्राइवर की मदद करता है और सड़क पर सुरक्षा को बेहतर बनाता है. 

 कब तक है ये ऑफर?

  • जहां तक ऑफर की बात है, MG Motor India ने इन SUVs की कीमतों में जो कटौती की है, वह एक "लिमिटेड पीरियड ऑफर" है. इसका मतलब है कि ये छूट हमेशा उपलब्ध नहीं रहेगी और केवल लिमिटेड समय सीमा के भीतर ही मान्य है. ऐसे में जो ग्राहक MG Hector या Hector Plus खरीदने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए अभी का समय सबसे सही मौका हो सकता है.

ये भी पढ़ें: जबरदस्त लुक और लग्जरी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Safari Adventure, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
कोर्ट चालान निपटाने का नया तरीका, 10 दिन में होगा समाधान
कोर्ट चालान निपटाने का नया तरीका, 10 दिन में होगा समाधान
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget