एक्सप्लोरर

जबरदस्त लुक और लग्जरी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Safari Adventure, जानें कीमत

Tata New SUV: टाटा मोटर्स ने नई Safari Adventure X+ SUV भारत में लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.99 लाख रुपये है. आइए इसके पावरफुल फीचर्स, इंजन के बारे में जानते हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी मशहूर SUV Safari का नया वेरिएंट Adventure X+ भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो 31 अक्टूबर 2025 तक वैध है. यह वेरिएंट टाटा सफारी के Pure X और Accomplished X ट्रिम्स के बीच की पोजीशन में रखा गया है, लेकिन फीचर्स के मामले में टॉप वेरिएंट को भी टक्कर देता है.

टाटा Safari Adventure X+ में क्या-क्या फीचर्स हैं?

  • Tata Safari Adventure X+ को इसके शानदार और नए जमाने के फीचर्स की वजह से एक लग्जरी SUV जैसा माना जा रहा है. इस SUV में ऐसे कई फीचर्स मिलते हैं जो आमतौर पर बहुत महंगी गाड़ियों में देखने को मिलते हैं. इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance System) और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाते हैं. इसके अलावा, इसमें कई और मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं- जैसे कि Trail Hold EPB, जिसमें Auto Hold के साथ Normal, Rough और Wet जैसे तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं. इसमें Ergomax ड्राइवर सीट भी दी गई है, जो मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ आती है.

पावर और परफॉर्मेंस 

  • जहां तक इंजन की बात है, इसमें वही भरोसेमंद 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो पहले से Safari और Harrier में इस्तेमाल हो रहा है. यह इंजन 168 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस SUV में दो ट्रांसमिशन विकल्प ( 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) मिलते हैं. यह SUV सिर्फ शहर की सड़कों पर ही नहीं, बल्कि ऑफ-रोडिंग जैसे मुश्किल रास्तों पर भी पावरफुल और स्मूद परफॉर्मेंस देती है.

  • टाटा मोटर्स का कहना है कि Safari Adventure X+ खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है, जो एडवेंचर और स्टाइल को साथ लेकर चलना चाहते हैं. यह SUV उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं, लेकिन बिना टॉप वेरिएंट की भारी कीमत चुकाए. इसका शानदार लुक, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस इसे ऐसे ग्राहकों के लिए परफेक्ट बनाता है जो शहर की सड़कों से लेकर पहाड़ी और कठिन रास्तों तक स्टाइल और सेफ्टी के साथ सफर करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Hero MotoCorp ने भारत में बंद की अपनी सबसे प्रीमियम बाइक, जानिए क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget