एक्सप्लोरर

Upcoming Maruti MPV: जुलाई में अपनी नई एमपीवी लॉन्च करेगी मारुति, होगा कंपनी का सबसे प्रीमियम प्रोडक्ट

Maruti Premium MPV Rival: इस अपकमिंग कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से हो सकता है, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ ढेर सारे फीचर्स से लैस है.

Maruti Suzuki New MPV: मारुति सुजुकी ने यह खुलासा किया है कि वह भारतीय बाजार में एक नई प्रीमियम एमपीवी को जुलाई 2023 तक लॉन्च करने वाली है. यह नया मॉडल टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड होगा. यह काफी हद तक टोयोटा की एमपीवी से मिलती जुलती होगी और इसे ग्रैंड विटारा की तरह टोयोटा के बिदादी प्लांट में बनाया जाएगा. 

पहले भी आ चुके हैं रिबैज मॉडल

2017 में टोयोटा-सुजुकी एलायंस के बाद से, सुज़ुकी की कारों विटारा ब्रेज़ा और बलेनो की टोयोटा अर्बन क्रूज़र और ग्लैंजा के रूप में बिक्री करती है. अभी टोयोटा, लेटेस्ट जनरेशन बलेनो, सियाज, एर्टिगा और सेलेरियो की दक्षिण अफ्रीका और मध्य पूर्व सहित कुछ अन्य  बाजारों में बिक्री करती है. वहीं मारुति की नई प्रीमियम एमपीवी पहला ऐसा टोयोटा प्रोडक्ट होगा जिसे भारत में मारुति सुजुकी रिबैज मॉडल के रूप में पेश करेगी.  

हाइक्रॉस से होगी अलग

मारुति के इनोवा हाईक्रॉस के वर्जन में कुछ अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. इसमें एक नया फ्रंट ग्रिल के साथ एक अलग बम्पर और हेडलैम्प डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है. इसके स्टाइलिंग ट्वीक्स में नेक्सा थीम के साथ एक नया टेल-लैंप डिज़ाइन मिल सकता है जो फिलहाल ग्रैंड विटारा, बलेनो और फ्रोंक्स में देखने को मिलता है. 

नई मारुति एमपीवी टोयोटा के टीएनजीए-सी आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. इसमें इनोवा हाइक्रॉस वाला नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और मजबूत हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन देखने को मिलेगा. 

ग्राहकों को करना पड़ सकता है इंतजार 

टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस की पहले से वेटिंग पीरियड बहुत लंबा है, जिस कारण कंपनी ने कुछ समय पहले इसके टॉप ट्रिम की बुकिंग रोक दी है. ऐसे में यह देखना होगा कि टोयोटा आखिर मारुति को कैसे और कितनी संख्या में  इसकी आपूर्ति कर पाती है. फिलहाल टोयोटा के इस एमपीवी के लिए 1 साल से अधिक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है, इसलिए ग्राहकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 

जल्द होगी लॉन्च

मारुति ने हाल ही में अपनी फ्रोंक्स को 7.47 लाख रुपये में लॉन्च किया था, और कंपनी अगले महीने जिम्नी को लॉन्च करने वाली है. वहीं प्रीमियम एमपीवी इस साल जुलाई तक लॉन्च होगी. इन तीनों मॉडल को नेक्सा आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा.

महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से हो सकता है, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ ढेर सारे फीचर्स से लैस है.

यह भी पढ़ें :- खरीदना है 6 Seater CNG कार? तो ये हैं 2 बेहतरीन विकल्प, 26KM का माइलेज और कीमत भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget