एक्सप्लोरर

क्या 13 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगी देश की सबसे सस्ती EV? जानिए पूरा हिसाब

MG Comet EV on EMI: नई MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का लोन लेना होगा.

देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को हाल ही में अपडेट किया गया था, जिसके बाद ये गाड़ी और ज्यादा सेफ और फीचर लोडेड हो गई है. एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

MG Comet EV कम बजट में EV खरीदने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आपकी मंथली सैलरी 30 हजार रुपये के करीब है, तो भी आप MG Comet EV को EMI पर आसानी से खरीद सकते हैं. आइए इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस, EMI और फाइनेंस प्लान के बारे में पूरा हिसाब-किताब जान लेते हैं.

क्या है MG Comet EV की कीमत? 

नई MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत करीब 7.30 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर आप 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको 6.30 लाख रुपये का लोन लेना होगा. इस लोन की इंटरेस्ट रेट अनुमानित रूप से 9.8% प्रति वर्ष होगी और इसे चुकाने की अवधि 5 साल होगी.

इस हिसाब से हर महीने आपको 13,400 रुपये की EMI भरनी होगी. कुल मिलाकर, 5 साल में आपका कुल भुगतान करीब 8 लाख रुपये के करीब होगा, जिसमें मूल लोन राशि और ब्याज दोनों शामिल हैं. हालांकि,अलग-अलग शहरों में MG Comet EV की ऑन-रोड कीमत में भी थोड़ा अंतर हो सकता है. 

MG Comet EV के शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस

MG Comet EV फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी शानदार है. यह एक कॉम्पैक्ट 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे खासतौर पर शहरों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 17.3 kWh की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक चलती है. यह कार एसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

कैसी है गाड़ी की सेफ्टी?

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के लिहाज से यह कार डुअल एयरबैग्स और रियर पार्किंग कैमरा से लैस है. इसमें पावर-फोल्डिंग ORVMs, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS + EBD जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे और सुरक्षित बनाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

GST कटौती से 11 लाख रुपये तक सस्ती हुई ये लग्जरी कारें, खरीदने से पहले ये जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?
सिर्फ 1500 लोग ही खरीद पाएंगे Renault की ये धांसू SUV, ऐसा क्या है खास?

वीडियोज

इस्तीफा या महाभियोग... Gyanesh Kumar का क्या होगा? ​विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
मस्जिद पर कार्रवाई के बीच सामने आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप
मस्जिद पर कार्रवाई के बाद उज्जैन में कैसे हैं हालात, ग्राउंड जीरो से देखिए
छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से खिलवाड़ का असली गुनहगार कौन?
Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
UP राज्यसभा चुनाव: कुमार विश्वास, स्मृति ईरानी, 8 सीट पर BJP ने भेजे 24 नाम
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
श्रीलंका के गेंदबाज का जैवलिन में दूसरा कमाल, CWG के बाद एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
Embed widget