एक्सप्लोरर

Mercedes Benz: नए रूप में आएंगी जीएलए और जीएलबी एसयूवी, मर्सिडीज ने किया खुलासा 

मर्सिडीज बेंज जीएलए का भारतीय बाजार में ऑडी क्यू 3 से मुकाबला होता है, जिसमें एक 2.0L बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 187.4 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है.

Mercedes Benz GLA and GLB: जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने अपनी जीएलए और जीएलबी एसयूवी को ग्लोबल मार्केट के नए रूप में खुलासा किया है. इन दोनों एसयूवी में नए स्टाइल अपडेट और नए फीचर्स के साथ कुछ मैकेनिकल अपडेट देखने को मिल रहे हैं. इन फेसलिफ़्टेड GLA और GLB SUVs के 2023 के अंत तक भारतीय बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है. 

कैसा है डिजाइन अपडेट

इन एसयूवी कारों में बाहरी तौर पर सिग्नेचर ग्रिल, बंपर और हेडलैंप दिए गए हैं. दोनों एसयूवी में स्टैंडर्ड तौर पर एलईडी हेडलैंप और व्हील आर्च अब कार के बाहरी रंग के समान दिया गया है. साथ ही इसमें एक एएमजी लाइन भी दी गई है जिसमें एक अग्रेसिव बम्पर डिज़ाइन, फ्लैट बॉटम स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, चारों ओर एएमजी लोगो और बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं.

कैसा है इंटीरियर?

इन कारों के इंटीरियर की बात करें तो इनका डैशबोर्ड का लेआउट में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है. इसमें इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए 10.25 इंच की ट्विन स्क्रीन को अब इंफोटेनमेंट को वायरलेस कनेक्टिविटी और अपडेटेड यूआई से लैस किया गया है. दोनों ही एसयूवी में ज्यादा आरामदायक सीटें, लेदर स्टीयरिंग व्हील, हाई-बीम असिस्ट और स्टैंडर्ड तौर पर एक रिवर्सिंग कैमरा मिलता है. इसके अलावा AMG लाइन वेरिएंट में हीटेड स्टीयरिंग व्हील मिलते हैं.

माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से होंगी लैस 

दोनों एसयूवी में अब प्लग-इन और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दोनों दिए गए हैं. माइल्ड-हाइब्रिड इंजन में एक बेल्ट से चलने वाले स्टार्टर-जनरेटर को 48V बैटरी के साथ जोड़ा गया है. कंपनी ने कहा है अब इसमें 10hp की अधिक पॉवर मिलेगी. प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट में अब 60 किमी से अधिक की यात्रा की जा सकेगी. इसमें अब 22kW का बैटरी पैक दिया गया है. 

कितनी है कीमत?

इन दोनों एसयूवी में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 305 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है. कंपनी के अनुसार यह एसयूवी केवल 5.2 सेकेंड में 0-100 की रफ्तार हासिल कर सकती है. इस कार की टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है. भारत में GLA और GLB, 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आती है. पेट्रोल इंजन को 7-स्पीड डीसीटी और डीजल 8-स्पीड डीसीटी के साथ जोड़ा गया है. देश में GLA की एक्स शोरूम कीमत 46.48 लाख रुपये से शुरू होती है और GLB की एक्स शोरूम कीमत 63.80 लाख रुपये से शुरू होती है.

ऑडी क्यू 3 से होता है मुकाबला

मर्सिडीज बेंज जीएलए का भारतीय बाजार में ऑडी क्यू 3 से मुकाबला होता है, जिसमें एक 2.0L बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 187.4 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है. यह 5 सीटर एसयूवी ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है.

यह भी पढ़ें :- अगले दो महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी मारुति फ्रोंक्स और जिम्नी 5 डोर, डीलरशिप पर पहुंचा प्रिव्यू मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget