एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: अगले दो महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी मारुति फ्रोंक्स और जिम्नी 5 डोर, डीलरशिप पर पहुंचा प्रिव्यू मॉडल

5 डोर जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन के साथ 4×4 और रियर व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है.

New Maruti Cars: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी दो नई कारों, फ्रोंक्स क्रॉसओवर और जिम्नी लाइफस्टाइल एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इन दोनों कारों की बिक्री नेक्सा डीलरशिप्स के जरिए की जाएगी. इनकी बुकिंग काफी पहले ही शुरू हो चुकी है. ग्राहक 11,000 रुपये में फ्रोंक्स और 25,000 रुपये में जिम्नी की बुकिंग ऑनलाइन या अधिकृत डीलरशिप के जरिए कर सकते हैं.

अगले महीने लॉन्च होगी फ्रोंक्स

मारुति सुजुकी ने अभी तक नई फ्रोंक्स और जिम्नी 4×4 के लिए लॉन्चिंग के तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अनुमान के मुताबिक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को अप्रैल के शुरुआती दिनों में और जिम्नी 5-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी को मई 2023 में लॉन्च कर सकती है. कंपनी के अनुसार इन दोनों एसयूवी को बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. मारुति सुजुकी, इन दोनों एसयूवी के प्रिव्यू मॉडल को ग्राहको के लिए डीलरशिप पर भेज चुकी है.

Maruti Suzuki: अगले दो महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी मारुति फ्रोंक्स और जिम्नी 5 डोर, डीलरशिप पर पहुंचा प्रिव्यू मॉडल

कैसी है फ्रोंक्स?

मारुति की नई फ्रोंक्स कंपनी की बलेनो हैचबैक का क्रॉसओवर वर्जन है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7 लाख रुपये से 11 लाख रुपये तक रहने की उम्मीद है. बाजार में इसका मुकाबला निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से होगा. इसमें दो पेट्रोल इंजनों के विकल्प मिलेंगे, जिसमें एक 1.0L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और एक 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन शामिल होगा. जो क्रमशः 100बीएचपी और 89बीएचपी की पॉवर जेनरेट करेगा. दोनों को माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस किया जाएगा. ट्रांसमिशन विकल्पों में इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा. 

5 डोर जिम्नी 

मारुति की 5 डोर जिम्नी रग्ड लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है. इसमें आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम के साथ 1.5L K15B नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 105 PS की पॉवर और 137 Nm का टार्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प शामिल होगा. साथ ही इसमें सुजुकी के ऑल ग्रिप प्रो 4WD सिस्टम के साथ मैन्युअल ट्रांसफर केस और स्टैंडर्ड रूप में एक लो-रेंज गियरबॉक्स मिलेगा.

Maruti Suzuki: अगले दो महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी मारुति फ्रोंक्स और जिम्नी 5 डोर, डीलरशिप पर पहुंचा प्रिव्यू मॉडल  

महिंद्रा थार से होगा मुकाबला

5 डोर जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन के साथ 4×4 और रियर व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- 10 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये शानदार कारें, मिलता है जबरदस्त माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget