एक्सप्लोरर

Mercedes Benz: लग्जरी ब्रांड के रूप में मर्सिडीज-बेंज को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं भारतीय, कंपनी ने दर्ज की अब तक की सबसे अधिक बिक्री

इसके अलावा 2024 वर्ष की शुरुआत में मर्सिडीज-बेंज ने 2024 जीएलएस फेसलिफ्ट लॉन्च किया है, जो नई तकनीक के साथ-साथ अपने एक्सटीरियर और इंटीरियर सहित कई नए अपडेट के साथ लैस है.

Mercedes Benz in 2024: भारत में लग्जरी कार सेगमेंट का तेजी से विकास हो रहा है, क्योंकि मर्सिडीज-बेंज ने खुलासा किया है कि उसने 2023 में रिकॉर्ड 17,408 यूनिट्स कारों की बिक्री की है, जो कि 2022 में 15,822 यूनिट्स थीं, यानि इसमें 10% का इजाफा हुआ है. इसका मतलब यह है कि भारतीय लोग पहले से कहीं अधिक लग्जरी कारें खरीद रहे हैं, हालांकि यह अभी भी कुल भारतीय कार बाजार का बहुत छोटा हिस्सा है. हर साल की तरह, ई-क्लास लॉन्ग व्हीलबेस भारत में कंपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ए-क्लास, सी-क्लास, ई-क्लास और एस-क्लास वाले सेडान सेगमेंट में अभी भी वार्षिक बिक्री का 45% के साथ काफी मजबूत है, लेकिन ग्राहक एसयूवी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

कंपनी लाएगी 12 नई कारें

भारत में नए लॉन्च किए गए जीएलसी, जीएलई और जीएलए और जीएलएस जैसे मौजूदा एसयूवी प्रोडक्ट्स के साथ एसयूवी सेगमेंट 55% योगदान के साथ रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है. 2024 के लिए, लग्जरी कार निर्माता ने कहा है कि वह 3 नई ईवी और अपने टॉप-एंड पोर्टफोलियो से कई नई कारों सहित 12 से ज्यादा प्रोडक्ट लाएगी जिसमें मेबैक भी शामिल है. इसके अलावा जर्मन कार ब्रांड अपने नेटवर्क का भी विस्तार करेगी. जिसमें मर्सिडीज-बेंज इंडिया 20 नए वर्कशॉप को शुरू करेगी. ये वर्कशॉप इस साल 10 नए शहरों स्थापित किए जाएंगे. 

2024 जीएलएस फेसलिफ्ट लॉन्च के साथ नए साल की शुरुआत

इसके अलावा 2024 वर्ष की शुरुआत में मर्सिडीज-बेंज ने 2024 जीएलएस फेसलिफ्ट लॉन्च किया है, जो नई तकनीक के साथ-साथ अपने एक्सटीरियर और इंटीरियर सहित कई नए अपडेट के साथ लैस है. नई जीएलएस पेट्रोल और डीजल माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ आती है. नई GLS 450 4MATIC की कीमत 1.32 करोड़ रुपये है, जबकि GLS 450d 4MATIC की कीमत 1.37 करोड़ रुपये है. जीएलएस मर्सिडीज प्रमुख लग्जरी एसयूवी है, जो हाल ही में लॉन्च हुई नई जीएलई एसयूवी के साथ-साथ रेंज में सबसे ऊपर है.

यह भी पढ़ें :- 2024 में 12 से ज्यादा कारें लॉन्च करेगी मर्सिडीज बेंज, कंपनी ने किया है 200 करोड़ रुपये का निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
पेड़ की छांव में कार खड़ी करना पड़ सकता है महंगा, मॉनसून में इन जगहों से रहें दूर
पेड़ की छांव में कार खड़ी करना पड़ सकता है महंगा, मॉनसून में इन जगहों से रहें दूर
बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget