एक्सप्लोरर

Mercedes Benz: मर्सिडीज बनाएगी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपना चार्जिंग नेटवर्क, 1.05 बिलियन डॉलर होगें खर्च

मर्सिडीज के ये चार्जिंग हब विभिन्न बाजारों के प्रमुख शहरों और जनसंख्या के आधार पर प्रमुख सड़कों के आसपास और होटल, रिटेल शॉप और रेस्तरां के पास बनाए जाएंगे. इसमें कंपनी के डीलरशिप की भी भागीदारी होगी.

EV Charging Stations: वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने जानकारी दी है कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों को लीडिंग कंपनी टेस्ला से मुकाबला करने के लिए उत्तरी अमेरिका में शुरू होने वाले अपने वर्ल्डवाइड इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क का निर्माण करेगी.

1.05 बिलियन डॉलर होगें खर्च

मर्सिडीज ने लास वेगास में आयोजित सीईएस गैजेट शो में बताया कि वह इसी साल 1.05 बिलियन डॉलर की कुल लागत से उत्तरी अमेरिकी नेटवर्क का निर्माण शुरू करने जा रही है, जिसके अनुसार अगले 6 से 7 सालों में इस नेटवर्क के अंतर्गत 2,500 से अधिक हाई-पावर प्लग वाले 400 चार्जिंग स्टेशन देखने को मिलेंगे और इस दशक के अंत तक यूरोप और चीन सहित अन्य बाजारों में भी यह नेटवर्क स्थापित होने की उम्मीद है. मर्सिडीज-बेंज के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ओला कलेनियस ने मीडिया से कहा कि इस पूरे नेटवर्क में 2,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशन और दुनिया भर में 10,000 से अधिक प्लग होंगे. कंपनी के अनुसार मर्सिडीज-ब्रांडेड नेटवर्क सभी EV ग्राहकों के लिए होगा, लेकिन मर्सिडीज के ग्राहकों को चार्जिंग पोर्ट रिजर्व करने के लिए वरीयता मिलेगी. 

टेस्ला को मिलेगी टक्कर

इस नेटवर्क से मर्सिडीज टेस्ला को कड़ी टक्कर देगी, जो कि दुनियाभर में अपने 40,000 चार्जिंग पोर्ट होने का दावा करती है. टेस्ला के चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल केवल उसी कंपनी के ग्राहक कर सकते हैं. हालांकि सीईओ एलोन मस्क के अनुसार इन्हें जल्द ही सभी EVs के लिए खोला जा सकता है.   

कैसा होगा चार्जिंग स्टेशन

मर्सिडीज के हर स्टेशन पर 350 किलोवाट तक चार्जिंग पावर के साथ चार से 12 पोर्ट मिलेंगे. मर्सिडीज के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मार्कस शेफर ने कहा कि नेटवर्क अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त बैटरी चार्ज न होने के दशा में ग्राहकों की चिंताओं को दूर करेगा.

कहां लगेगें चार्जिंग पोर्ट?

मर्सिडीज के ये चार्जिंग हब विभिन्न बाजारों के प्रमुख शहरों और जनसंख्या के आधार पर प्रमुख सड़कों के आसपास और होटल, रिटेल शॉप और रेस्तरां के पास बनाए जाएंगे. इसमें कंपनी के डीलरशिप की भी भागीदारी होगी. कंपनी का कहना है कि उन्हें पता है कि उत्तरी अमेरिका में उनके ग्राहक कहां हैं, और हम किन जगहों पर इलेक्ट्रिक वाहनो की बिक्री कर रहे हैं. शेफर ने कहा है कि, ये चार्जिंग स्टेशन सुरक्षित, और आसानी से पहुंच सकने वाले स्थानों पर पर होंगे.

यह भी पढ़ें :- इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर कर सकते हैं तगड़ी बचत, जानें क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget