एक्सप्लोरर

शाहरुख-हार्दिक के बाद अब अजय देवगन ने खरीदी Mercedes की लग्जरी वैन, इन खास फीचर्स से है लैस

Ajay Devgn Luxury Van: खास बात यह है कि अजय देवगन से पहले Shah Rukh Khan और Hardik Pandya भी यही लग्जरी वैन खरीद चुके हैं. यानी अब यह गाड़ी बड़े-बड़े स्टार्स के बीच एक ट्रेंड बनती जा रही है. 

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में अजय देवगन ने अपने  कार कलेक्शन में एक शानदार और महंगी लग्जरी वैन जोड़ी है. यह वही लग्जरी गाड़ी है जिसे पिछले कुछ समय में कई सेलिब्रिटीज ने खरीदा है. 

अजय देवगन ने Mercedes-Benz V-Class खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है. यह वैन खासतौर पर अपने बड़े साइज, प्रीमियम लुक और शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती है. इसमें बैठने वालों को बहुत ज्यादा स्पेस और आराम मिलता है, इसलिए इसे एक तरह से चलता-फिरता लग्जरी रूम भी कहा जा सकता है.

इस लग्जरी वैन में मिलते हैं हाई-टेक फीचर्स

इस वैन में कई हाई-टेक और आरामदायक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे मसाज वाली सीटें, बड़े स्क्रीन, प्रीमियम साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस सेफ्टी फीचर्स.यही वजह है कि लंबे सफर या खास मौकों के लिए यह गाड़ी काफी पसंद की जा रही है.

अजय देवगन पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्होंने ये लग्जरी वैन खरीदी हो. इससे पहले शाहरुख खान और हार्दिक पांड्या ने भी ये लग्जरी वैन खरीदी थी, जिसे हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था. यानी अब यह गाड़ी बड़े-बड़े स्टार्स के बीच एक ट्रेंड बनती जा रही है. इसके एक्सटीरियर में नई यू-शेप वाली चमकदार ग्रिल, शानदार एलईडी हेडलाइट्स और 19-इंच तक के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो इसे काफी प्रीमियम लुक देते हैं.

कैसा है गाड़ी का इंटीरियर?

इसका इंटीरियर भी काफी शानदार है, जिसमें लुगानो लेदर सीटें, 64 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग और 12.3 इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलती हैं. यह गाड़ी में इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले के लिए हैं. इसके अलावा गाड़ी में म्यूजिक के लिए 15-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम दिया गया है. आराम के लिए सभी सीटें वेंटिलेटेड हैं और मसाज फीचर के साथ आती हैं, जिससे लंबी यात्रा भी बहुत आरामदायक हो जाती है.

सेफ्टी में कितनी आगे?

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह वैन काफी आगे है. इसमें 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, एक्टिव पार्किंग असिस्ट और लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, जो ड्राइविंग को आसान और सेफ बनाता है. इसके साथ ही वैन में एयरमैटिक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे खराब रास्तों पर भी झटका कम लगता है. अजय देवगन के पास 7 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस कलिनन एसयूवी के साथ ही 3 करोड़ रुपये से महंगी मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस600 और बीएमडब्ल्यू की लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान ‌‌BMW i7 जैसी गाड़ियां हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Suzuki Maxi Scooter: दमदार फीचर्स के साथ Suzuki का स्टाइलिश मैक्सी स्कूटर लॉन्च, जानें क्या है खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget