एक्सप्लोरर

Mercedes-Benz in India: भारतीय बाजार में होने जा रही दो धांसू कारों की एंट्री, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Upcoming Cars in India: फेस्टिव सीजन चल रहा है और भारतीय बाजार में एक के बाद एक नई कारों की लॉन्चिंग हो रही है. वहीं अगले महीने दो और शानदार कारें मार्केट में कदम रखने जा रही हैं.

New Cars Launch In India: हाल ही में एक जानकारी सामने आई थी कि भारतीय बाजार में लग्जरी गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. इसी को देखते हुए कई लग्जरी ऑटोमेकर इंडियन मार्केट की तरफ रुख कर रहे हैं. वहीं लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज भारत में अपनी दो और कारों की लॉन्चिंग करने जा रही है. ये नई कारें कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस हैं.


Mercedes-Benz in India: भारतीय बाजार में होने जा रही दो धांसू कारों की एंट्री, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान

कब लॉन्च होंगी ये धांसू कार

मर्सिडीज-बेंज अपने दो टॉप-एंड व्हीकल्स की भारत में लॉन्चिंग करने जा रही है. ये दोनों वाहन AMG लाइन-अप के ही हैं. इसमें  GLC 43 4MATIC Coupé और CLE 300 Cabriolet शामिल है. मर्सिडीज इन दोनों कारों की लॉन्चिंग अगले महीने 5 सितंबर के दिन करने जा रही है.

One Man, One Engine का होगा इस्तेमाल

मर्सिडीज अपनी इन गाड़ियों में पहली बार हाथों से निर्मित वन मैन, वन इंजन का इस्तेमाल करने वाली है. इस इंजन के साथ कंपनी AMG लाइन-अप के लिए ग्रैंड प्रिक्स-लेवल की परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है.

Mercedes-AMG GLC 43 4MATIC Coupé

मर्सिडीज की इस कार में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन लगा मिलने वाला है. कंपनी का दावा है कि ये इस सेगमेंट की कार का सबसे पावरफुल इंजन है. इस इंजन से 421 hp की पावर मिलेगी और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट होगा. इस गाड़ी में वन मैन वन इंजन की फिलॉसफी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे  Affalterbach से लिया गया है.

Mercedes-Benz CLE 300 Cabriolet AMG Line

मर्सिडीज की ये कार स्पोर्टी और कंफर्टेबल फील देगी. इस कार में M254 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन लगा है. साथ ही 48v माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम इस कार में दिया गया है. इस इंजन के साथ 258 hp की पावर जेनरेट होती है. मर्सिडीज की ये कार 1.10 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम प्राइस के साथ आने वाली है.

ये भी पढ़ें

सही साबित हुआ AI से नौकरी जाने का डर! यहां बिना आदमियों के सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget