एक्सप्लोरर

813 KM रेंज, आधे घंटे में चार्ज! बेहद ही लग्जरी लुक के साथ लॉन्च हुई नई Mercedes कार

Mercedes-Benz ने भारत में EQS 580 का नया सेलिब्रेशन एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये है. यह इलेक्ट्रिक सेडान सिर्फ 31 मिनट में चार्ज होती है और 813KM की रेंज देती है.

Mercedes-Benz EQS 580 Features: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक सेडान EQS 580 का Celebration Edition लॉन्च कर दिया है. यह लिमिटेड एडिशन न केवल आकर्षक डिज़ाइन और फीचर्स से लैस है, बल्कि परफॉर्मेंस और लक्जरी का एक अनोखा मेल भी पेश करता है.

Mercedes-Benz EQS 580 Celebration Edition एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसमें डुअल मोटर सेटअप दिया गया है. यह सेटअप 516 bhp की पावर और 855 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

कितनी है टॉप स्पीड?

यह कार केवल 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है. इसमें 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है, जो हर तरह के मौसम और सड़क पर बेहतरीन ग्रिप और स्टेबिलिटी देता है. इसकी WLTP प्रमाणित इलेक्ट्रिक रेंज 813 किलोमीटर है, जो इसे सेगमेंट की सबसे प्रभावशाली EV में से एक बनाता है.

चार्जिंग कैपेसिटी

इस इलेक्ट्रिक सेडान की चार्जिंग कैपेसिटी काफी बेहतर है. DC फास्ट चार्जर (200 kW) से यह केवल 31 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है, जबकि 11 kW के AC चार्जर से इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 6.25 घंटे का समय लगता है. इसका मतलब है कि यह कार लंबी यात्राओं के लिए भी एक आदर्श विकल्प है, जिसमें चार्जिंग ब्रेक बेहद कम समय के होते हैं.

इंटीरियर और रियर सीट एक्सपीरियंस

Mercedes-Benz ने इस लिमिटेड एडिशन में रियर सीट कंफर्ट पर विशेष ध्यान दिया है. इसमें 38 डिग्री तक झुकने वाली रियर सीट्स मिलती हैं जो मसाज और एक्स्ट्रा लम्बर सपोर्ट के साथ आती हैं. इन सीटों को नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री से सजाया गया है, जिससे इंटीरियर का लुक और फील दोनों प्रीमियम बन जाते हैं. इसके अलावा, इसमें थर्मोट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले और ड्राइविंग असिस्टेंस प्लस पैकेज जैसे हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

सेफ्टी के लिहाज से EQS 580 किसी भी तरह से पीछे नहीं है. इसमें 9 एयरबैग्स, एक्टिव लेन असिस्ट और स्टीयरिंग असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और 21-इंच के AMG क्लॉस अलॉय व्हील्स जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. इन सबके साथ यह कार सिर्फ़ लक्जरी नहीं, बल्कि एक फुल-प्रूफ सेफ्टी पैकेज भी है.

इसमें EQS 580 में 5G-इनेबल्ड कनेक्टिविटी, सराउंड साउंड सिस्टम, पैनोरमिक स्लाइडिंग सनरूफ, OTA अपडेट्स और वॉयस कंट्रोल असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये सभी मिलकर इसे एक टेक-लोडेड और फ्यूचर-रेडी इलेक्ट्रिक सेडान बनाते हैं. Mercedes ने इस कार को बेहद एक्सक्लूसिव रखा है, और यह Celebration Edition केवल 50 यूनिट्स तक ही सीमित है. यानी भारत में केवल 50 लोग ही इस शानदार लक्जरी और टेक्नोलॉजी से लैस EV को खरीद पाएंगे. इसकी कीमत 1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह मॉडल कुल 5 कलर्स में उपलब्ध रहेगा.

ये भी पढ़ें: महंगी कारों के शौकीन हैं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान Shubman Gill, जानें किन गाड़ियों से करते हैं सफर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget