एक्सप्लोरर

9 जनवरी को लॉन्च होगी ये नई Mercedes, 5-सीटर कार के फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

Mercedes-Benz EQS 450 Launch Date: नए साल की शुरुआत में मर्सिडीज की नई कार भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है. इस गाड़ी में सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग्स मिलने वाले हैं.

Mercedes-Benz EQS 450: नए साल का आगाज होने जा रहा है. नए साल की शुरुआत में ही कई ऑटोमेकर्स नई गाड़ियां लेकर आते हैं. वहीं लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज ने भी भारत में नई कार लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. मर्सिडीज-बेंज की ये नई कार 9 जनवरी, 2025 को लॉन्च की जाएगी. ये एक 5-सीटर कार है. वहीं मर्सिडीज G 580 को भी इसी दिन मार्केट में उतारा जाएगा. अमेरिका के बाद भारत पहला ऐसा बाजार है, जहां EQS एसयूवी को लाया गया है.

Mercedes EQS की पावर

मर्सिडीज EQS 450 इस लाइन-अप का सेकंड वेरिएंट है, अगर इसमें Maybach को अलग कर दिया जाए. ये कार 5-सीटर मॉडल में आने वाली है. ये गाड़ी 122 kWh के बैटरी पैक के साथ आने वाली है, जिसका इस्तेमाल मर्सिडीज 7-सीटर EQS 580 4-मैटिक एसयूवी में किया गया है. ऑटोमेकर्स का दावा है कि किसी भी पैसेंजर ईवी के लिए यह सबसे बड़ी सैल कैपेसिटी है.

मर्सिडीज की इस इलेक्ट्रिक कार को 10 से 80 फीसदी तक केवल 31 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इस गाड़ी को चार्ज करने के लिए 200 KW के DC चार्जर का इस्तेमाल करना होगा. मर्सिडीज के EQA मॉडल में 70.5 kWh का बैटरी पैक और EQE में 90.5 kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है.

नई Mercedes के फीचर्स

मर्सिडीज का इस कार में ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल लगी है, जिसे फ्रंट बंपर तक एक्सटेंड किया गया है. इस गाड़ी में 21-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं. इस लग्जरी कार के इंटीरियर की बात करें तो एयर कंट्रोल प्लस का फीचर दिया गया है. गाड़ी में 56-इंच की हाइपरस्क्रीन लगी है, जिसमें 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन और 17.7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है. गाड़ी में पीछे बैठे पैसेंजर्स के मनोरंजन के लिए 11.6-इंच की स्क्रीन भी लगी है.

मर्सिडीज की इस कार में 5-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, 5-जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सॉफ्ट क्लोज डोर भी लगे हैं. गाड़ी में लोगों की सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. इस कार में लेवल-2 ADAS और 9 एयरबैग्स दिए जा सकते हैं.

क्या होगी Mercedes EQS की कीमत?

मर्सिडीज की इस कार की तरफ वो लोग भी खिंचे आ सकते हैं, जिन्हें गाड़ी में बड़ा केबिन स्पेस अच्छा लगता है. मर्सिडीज EQE की कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत 1.59 करोड़ रुपये है और EQS SUV की कीमत 1.61 करोड़ रुपये है. वहीं मर्सिडीज की इस कार की कीमत इन दोनों गाड़ियों की प्राइस-रेंज में ही आ सकती है.

यह भी पढ़ें

Skoda की इस नई कार का भारत में छाया क्रेज, 10 दिन में बिक गईं दस हजार गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget