एक्सप्लोरर

Kia Carens Clavis की डिलीवरी शुरू: 7-सीटर SUV लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ ग्राहकों को भा रही नई कार, जानिए खासियत

Kia Carens Clavis Features: किआ ने अपनी नई 7-सीटर प्रीमियम कार कैरेंस क्लैविस की डिलीवरी शुरू कर दी है. आइए इसकी कीमत, इंजन ऑप्शन्स और प्रीमियम फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

Kia Carens Clavis Delivery: किआ मोटर्स इंडिया ने अपनी नई 7-सीटर प्रीमियम MPV Carens Clavis की डिलीवरी शुरू कर दी है. यह मॉडल मौजूदा कैरेंस का और अधिक स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और SUV स्टाइल में पेश किया गया वर्जन है. जिन लोगों को फैमिली कार चाहिए, लेकिन SUV जैसी लुक और फीचर्स से कोई समझौता नहीं करना चाहते – उनके लिए Clavis एक परफेक्ट चॉइस बनती है.

इंजन ऑप्शन

किआ कैरेंस क्लैविस (Kia Carens Clavis) को कंपनी ने तीन दमदार इंजन ऑप्शनों के साथ पेश किया है. इसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 160PS की पावर और 253Nm का टॉर्क देता है, जिसे 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, 1.5L डीजल इंजन 116PS और 250Nm के साथ आता है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं. वहीं, 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115PS और 144Nm आउटपुट देता है, जिसे iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) और मैनुअल दोनों विकल्पों के साथ पेश किया गया है. iMT की मदद से यूजर्स को क्लचलेस ड्राइविंग का अनुभव मिलता है.

कैसा है फीचर्स ?

फीचर्स की बात करें तो Carens Clavis अपने सेगमेंट में एक फीचर-लोडेड और इनोवेटिव गाड़ी बन चुकी है. इसमें 26.62 इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले है जिसमें डुअल स्क्रीन सेटअप मिलता है, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर नया ऑफसेट Kia लोगो है, और ऑडियो के लिए BOSE का 8-स्पीकर प्रीमियम सिस्टम दिया गया है. साथ ही 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, 360 डिग्री कैमरा, एयर प्यूरीफायर, रियर स्लाइडिंग व रिक्लाइनिंग सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स जैसे फीचर्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं.

SUV जैसा बोल्ड लुक

डिजाइन के मामले में Carens Clavis को SUV जैसा बोल्ड लुक दिया गया है. इसमें L-शेप DRLs, Ice Cube LED हेडलाइट्स, Starmap LED टेललाइट्स, स्कल्प्टेड बंपर और कनेक्टेड लाइट बार जैसे मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. साथ ही, इसमें 17-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो स्टैंडर्ड Carens में 16 इंच के होते हैं. नई एक्सक्लूसिव "Ivory Silver" पेंट स्कीम इसे और खास बनाती है.

अगर आप एक फैमिली के लिए ऐसी 7-सीटर कार चाहते हैं जिसमें SUV वाला एक्सटीरियर हो, एडवांस फीचर्स, पावरफुल इंजन ऑप्शन और क्लचलेस ड्राइविंग का अनुभव भी मिले, तो Kia Carens Clavis आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन जो फीचर्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस इसमें दिए गए हैं, वे इसे निश्चित ही एक वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: जिस ईरान पर इजरायल ने किया हमला वहां कार चलाना क्यों है दुनिया में सबसे सस्ता? वजह जान चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
Ather ला रहा अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, Hero करने जा रही 1000 करोड़ का निवेश
Ather ला रहा अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, Hero करने जा रही 1000 करोड़ का निवेश
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और शानदार फीचर्स के साथ आ रही नई Skoda Slavia, क्या होगी खासियत?
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और शानदार फीचर्स के साथ आ रही नई Skoda Slavia, क्या होगी खासियत?

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget