एक्सप्लोरर

Maruti से लेकर Vinfast तक, सितंबर 2025 में लॉन्च होंगी कई कारें, देखें लिस्ट

सितंबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए खास रहने वाला है. इस महीने मारुति और विनफास्ट समेत कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. आइए डिटेल्स जानते हैं.

भारतीय कार बाजार के लिए सितंबर 2025 बेहद खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही हैं. इनमें घरेलू ब्रांड्स से लेकर इंटरनेशनल कंपनियां शामिल हैं. Maruti Escudo SUV से लेकर VinFast VF6 और VF7 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां और Mahindra Thar facelift से लेकर Volvo EX30 तक कई नई पेशकशें देखने को मिलेंगी. आइए विस्तार से जानते हैं.

Maruti Suzuki Escudo

  • मारुति 3 सितंबर को अपनी नई SUV Escudo लॉन्च करने जा रही है. इसे Brezza और Grand Vitara के बीच पोजिशन किया जाएगा. इस SUV में पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG तीनों ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये रखी जा सकती है. दमदार फीचर्स और किफायती दाम इसे Hyundai Creta और Tata Nexon जैसी लोकप्रिय SUVs को सीधी चुनौती देने में सक्षम बनाएंगे.

Citroen Basalt X

  • 5 सितंबर को Citroen Basalt X भारतीय बाजार में उतरेगी. यह Basalt SUV का प्रीमियम वेरिएंट होगा,जिसमें ज्यादा फीचर्स और X बैजिंग देखने को मिलेगी. इसकी शुरुआती कीमत करीब 12.75 लाख रुपये हो सकती है. कूपे-स्टाइल डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स इसे खासतौर पर युवाओं को अट्रैक्ट करेगी.

VinFast VF6 और VF7

  • 6 सितंबर को वियतनामी ब्रांड VinFast भारत में आधिकारिक तौर पर कदम रखेगा. इसकी पहली पेशकश VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs होंगी. VF6 में 59.6 kWh बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल मोटर ऑप्शन के साथ आएगा. इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये हो सकती है. VF7 एक बड़ी और ज्यादा प्रीमियम SUV होगी जिसमें 75.3 kWh बैटरी पैक, सिंगल और डुअल मोटर (AWD) ऑप्शन और लंबी रेंज मिलेगी. इसकी शुरुआती कीमत करीब 25 लाख रुपये हो सकती है. ये SUV सीधे Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e जैसी गाड़ियों से मुकाबला कर सकती है.

Mahindra Thar Facelift

  • Mahindra सितंबर 2025 में अपनी पॉपुलर ऑफ-रोडर SUV Thar (3-डोर) Facelift लॉन्च कर सकती है. इसमें डिजाइन में हल्के बदलाव और नया इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे, हालांकि इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे. इसकी कीमत करीब 11.75 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.

Volvo EX30

  • लग्जरी सेगमेंट में Volvo EX30 सितंबर में भारत आ रही है. ये कंपनी की एंट्री-लेवल EV होगी. इसमें 69 kWh बैटरी पैक और लगभग 480 किमी की रेंज मिलेगी. यह EV लगभग 40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हो सकती है और उन खरीदारों को टारगेट करेगी जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार का अनुभव चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: GST कटौती के बाद कितनी सस्ती मिल जाएगी Tata Curvv? जानिए संभावित कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
1 लाख में Hyryder CNG खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें हिसाब
1 लाख में Hyryder CNG खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें हिसाब

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget