एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद कितनी सस्ती मिल जाएगी Tata Curvv? जानिए संभावित कीमत

Tata Curvv: टाटा कर्व कर्व को भारत में तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल हैं. आइए जीएसटी डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

मोदी सरकार इस दिवाली कई जरूरी सामानों पर GST कम करने की योजना कर रही है. इसमें छोटी कारें भी शामिल हैं. इन कारों पर 28% GST और 1% सेस यानी कुल 29% टैक्स लगता है. लेकिन अगर 10 फीसदी की कटौती कर दी जाए तो ग्राहकों को बड़ा फायदा होने वाला है. ऐसे में अगर आप Tata Curvv खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आने वाले समय में इस कार की कीमत कितनी बदल सकती है? 

Tata Curvv की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. अगर इस गाड़ी पर 19% तक GST लगाया जाए तो ग्राहकों को 99 हजार 999 रुपये का फायदा मिल सकता है. इस तरह टाटा कर्व की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रह जाती है.

Tata Curvv के फीचर्स और पावर

टाटा कर्व में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लश डोर हैंडल्स और जेस्चर से खुलने वाला टेलगेट, साथ ही 18-इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं. कर्व को भारत में तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है, जिनमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल हैं.

पहला 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है, जो 118 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन बेहतर माइलेज के साथ-साथ डेली कम्यूटिंग के लिए एक बेहतर विकल्प है. दूसरा 1.2-लीटर हाइपीरियन टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 123 hp की पावर और 225 Nm का टॉर्क देता है. इसे खासतौर पर स्पोर्टी और दमदार राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है.

तीसरा गाड़ी में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है. यह डीजल इंजन 116 hp की पावर और 260 Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन लंबी दूरी की यात्राओं और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए बेहद उपयोगी है. इन तीनों ही इंजन ऑप्शंस को कंपनी ने 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक (DCA) गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया है. 

यह भी पढ़ें:-

GST में बदलाव से इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री पर संकट, Royal Enfield ने उठाई एक समान GST की मांग 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की सबसे स्टाइलिश SUV लॉन्च, कीमत और पावर देख बढ़ी इन कंपनियों की टेंशन
BMW की सबसे स्टाइलिश SUV लॉन्च, कीमत और पावर देख बढ़ी इन कंपनियों की टेंशन
अब दुनिया पर राज करेगी Tata Motors, Iveco डील से बदल सकता है पूरा खेल
अब दुनिया पर राज करेगी Tata Motors, Iveco डील से बदल सकता है पूरा खेल
जहां भारत में 100 रुपये से ज्यादा है पेट्रोल, लेकिन इस देश में सिर्फ 2 रुपये लीटर में मिलता है पेट्रोल
जहां भारत में 100 रुपये से ज्यादा है पेट्रोल, लेकिन इस देश में सिर्फ 2 रुपये लीटर में मिलता है पेट्रोल
E25 पेट्रोल के लिए तैयार हैं BMW की कारें, कंपनी ने किया बड़ा दावा
E25 पेट्रोल के लिए तैयार हैं BMW की कारें, कंपनी ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
Embed widget