एक्सप्लोरर

New Gen Maruti Swift: अगले दो महीनों में होगा न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट का खुलासा, पहले से एडवांस और बड़ा होगा नया मॉडल

इस कार का मुकाबला टाटा टिआगो और हुंडई आई 20 जैसी कारों से होता है. नए मॉडल में एडवांस तकनीक और अधिक माइलेज के कारण यह सेगमेंट में अन्य मॉडल से काफी आगे होगी.

2024 Maruti Suzuki Swift: मारुति की स्विफ्ट पिछले कई सालों से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. मारुति यह भी सुनिश्चित करेगी कि नई पीढ़ी की स्विफ्ट के साथ ग्राहकों का अनुभव और भी बेहतर हो. न्यू जेनरेशन स्विफ्ट के स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसमें इसका लोकप्रिय  सिल्हूट बरकरार रखा जाएगा. इसमें एक घुमावदार लाइंस वाला नया स्टाइल पैटर्न मिलेगा. इसमें पिलर-माउंटेड रियर डोर हैंडल की जगह एक क्लासिक डोर-माउंटेड लेआउट मिलेगा. साथ ही इसमें वर्तमान मॉडल के सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल के बजाय पीछे की ओर पारंपरिक डोर हैंडल देखने को मिलेंगे. वर्तमान मॉडल की अपेक्षा यह एक प्रकार का ऑप्टिकल भ्रम भी पैदा करती है, किस कारण यह अधिक लंबी दिखती है. 

एडवांस प्लेटफार्म पर होगी निर्मित

मौजूदा स्विफ्ट पहले से ही हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जबकि इसका नया मॉडल इसके एडवांस वर्जन पर आधारित होगी. इससे ड्राइविंग डायनामिक्स और सेफ्टी  में सुधार आएगा. एडवांस हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म वर्तमान संस्करण की तुलना में हल्का हो सकता है, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है. मौजूदा मारुति स्विफ्ट में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 22.38 किमी प्रति लीटर और एजीएस के साथ 22.56 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है.

मिलेंगे एडवांस फीचर्स

2024 मारुति स्विफ्ट के केबिन में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे. जिसमें आधुनिक कनेक्टिविटी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले साथ ही ड्राइवर के लिए अधिक एडवांस और सेफ्टी तकनीक दिखने को मिलेंगे. 

पावरट्रेन 

नई पीढ़ी की स्विफ्ट में एक परफॉर्मेंस सेंट्रिक 1.2-लीटर K सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन मिलेगा, जो 6,000 आरपीएम पर 89 बीएचपी की अधिकतम पावर और 4,400 आरपीएम पर 113 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इसमें 5MT और 5AMT का विकल्प मिलता रहेगा. नई जेन स्विफ्ट में एडवांस पावरट्रेन विकल्प मिलने की संभावना है जो बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ ज्यादा माइलेज भी देगा. इसमें हाइब्रिड तकनीक को शामिल किया जा सकता है. अक्टूबर 2023 में ग्लोबल डेब्यू के साथ इसे सबसे पहले जापान में लॉन्च किया जाएगा. भारत में इसे 2024 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा टिआगो और हुंडई आई 20 जैसी कारों से होता है. नए मॉडल में एडवांस तकनीक और अधिक माइलेज के कारण यह सेगमेंट में अन्य मॉडल से काफी आगे होगी.

यह भी पढ़ें :- भारत में लॉन्च हुई Audi Q8 E-Tron लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, देखें कीमत, खासियत और तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget