एक्सप्लोरर

1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें

WagonR में कई पेट्रोल और CNG वेरिएंट में मौजूद है. पेट्रोल मॉडल में कंपनी 1.0-लीटर और 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन देती है और कुछ वेरिएंट में AGS यानी ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है.

अगर आप कम बजट में ऐसी फैमिली कार खरीदना चाहते हैं, जिसे शहर के ट्रैफिक में चलाना आसान हो और जिसके लिए बहुत ज्यादा डाउन पेमेंट भी न करनी पड़े तो Maruti Wagon R आपके लिए एक खास ऑप्शन हो सकती है. वैगनआर लंबे समय से भारतीय बाजार की पॉपुलर हैचबैक कारों में शामिल है. इसकी पॉपुलेरिटी की बड़ी वजह इसका प्रैक्टिकल केबिन, आसान ड्राइविंग, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट है.

खास बात यह है कि कंपनी इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी देती है. ऐसे में जिन लोगों को रोजाना ट्रैफिक में क्लच और गियर बदलने की परेशानी पसंद नहीं है, वे इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट चुन सकते हैं. 

आपके लिए जानना जरूरी है कि कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट को सिर्फ 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदने पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी? यहां हम आपको गाड़ी के फाइनेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Maruti WagonR की कीमत और EMI

  • Maruti Wagon R कई पेट्रोल और CNG वेरिएंट में मौजूद है. पेट्रोल मॉडल में कंपनी 1.0-लीटर और 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन देती है और कुछ वेरिएंट में AGS यानी ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है. मौजूदा कीमतों में शहर के हिसाब से अंतर हो सकता है.
  • Wagon R के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.97 लाख रुपये है. अगर आप इस गाड़ी को दिल्ली में खरीदते हैं तो 28 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के साथ 29 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे. इसकी ऑन-रोड कीमत 6.53 लाख रुपये होगी.
  • ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत मैनुअल मॉडल से ज्यादा होती है. इसकी वजह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है, जिसके लिए ग्राहक को ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है.

1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें

  • अगर आपके पास कार खरीदने के लिए फुल पेमेंट नहीं है तो कार लोन के जरिए भी आप इसे खरीद सकते हैं. इसमें कार की कुल ऑन-रोड कीमत का एक हिस्सा ग्राहक अपनी तरफ से डाउन पेमेंट के रूप में देता है और बाकी रकम बैंक या फाइनेंस कंपनी से लोन के जरिए लेता है.
  • Maruti WagonR के ऑटोमैटिक वेरिएंट को अगर आप खरीदते हैं तो बैंक की ओर से एक्स-शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा. इस तरह 1 लाख डाउन पेमेंट के बाद आपको करीब 5.53 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस कराना होगा.
  • अगर आप 9 फीसदी ब्याज दर से 7 साल के लिए लोन लेते हैं तो हर महीने आपको 8 हजार 997 रुपये की EMI चुकानी होगी. इस तरह 7 साल में आपको ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए करीब 2.02 लाख रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे. 

गाड़ी के फीचर्स और माइलेज

  • Wagon R का ऑटोमैटिक मॉडल खासतौर पर शहर में रोजाना कार चलाने वालों के लिए जरूरी हो सकता है. ट्रैफिक में बार-बार कार रोकने और चलाने के दौरान मैनुअल गियरबॉक्स में लगातार क्लच दबाना और गियर बदलना पड़ता है. ऑटोमैटिक या AGS मॉडल में यह काम काफी आसान हो जाता है.
  • इसके अलावा Wagon R का लंबा और बॉक्सी डिजाइन इसे अंदर से पर्याप्त स्पेस देने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे छोटी फैमिली के साथ-साथ ऐसे खरीदार भी पसंद करते हैं, जो कम कीमत में ज्यादा प्रैक्टिकल कार चाहते हैं.
  • Wagon R का एक बड़ा आकर्षण इसका माइलेज है. पेट्रोल वेरिएंट के अलावा कंपनी CNG ऑप्शन भी देती है. हालांकि ऑटोमैटिक ऑप्शन मुख्य रूप से पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है. कार खरीदने से पहले अगर आप ज्यादा माइलेज और कम फ्यूल खर्च है तो पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन की कीमत और रनिंग कॉस्ट की तुलना करना बेहतर रहेगा.
  • यह भी ध्यान रखना चाहिए कि रियल माइलेज सड़क, ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल, एयर कंडीशनर के इस्तेमाल और कार में लोड के आधार पर बदल सकता है.

1 लाख की डाउन पेमेंट पर WagonR Automatic खरीदें तो कितनी EMI? जानें

ये चीजें आपके लिए जानना जरूरी

  • कार खरीदने वालों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि सिर्फ EMI देखकर बजट तय नहीं करना चाहिए. अगर आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर कार खरीदते हैं तो इसके बाद हर महीने EMI के साथ पेट्रोल, इंश्योरेंस, सर्विस, टायर और अन्य मेंटेनेंस का खर्च भी आएगा.
  • अगर किसी ग्राहक की EMI करीब 13-14 हजार आती है, तो उसे यह भी देखना चाहिए कि EMI के अलावा हर महीने कार पर कितना खर्च आसानी से किया जा सकता है. अगर EMI आपकी मंथली का बहुत बड़ा हिस्सा बन जाती है, तो भविष्य में बजट पर दबाव पड़ सकता है.
  • अगर आपके पास 1 लाख रुपये से ज्यादा पेमेंट है तो कुछ मामलों में ज्यादा डाउन पेमेंट करना फायदेमंद हो सकता है. आप 1 लाख की जगह 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो लोन की रकम कम हो जाएगी. इससे मंथली EMI कम हो सकती है और पूरे लोन पर दिया जाने वाला ब्याज भी घट सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिलेंगे एथर के स्कूटर, इन लोगों को फायदा

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
कार बेचने के बाद भी आपके नाम पर आ रहा चालान, कहां रह गई कमी?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget