एक्सप्लोरर
ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिलेंगे एथर के स्कूटर, इन लोगों को फायदा
एथर भारत की शुरुआती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक बन गई है, जिसके स्कूटर CSD प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किए गए हैं. इसका फायदा अगले महीने यानी सितंबर 2026 से मिलेगा.

CSD पर मिलेंगे Ather Scooter
Source : Ather Energy
एथर एनर्जी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री का दायरा बढ़ाते हुए कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) के जरिए सेल कराने की मंजूरी हासिल कर ली है. यानी अब आर्मी कैंटीन और उनके परिवार एथर के चुनिंदा इलेक्ट्रिक स्कूटर CSD के माध्यम से खरीद सकेंगे. इन स्कूटर की बिक्री सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि CSD के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को लागू GST में रियायत के साथ कंपनी की ओर से मिलने वाला डिस्काउंट भी मिल सकता है.
CSD पर मिलेंगे एथर के 8 वैरिएंट
- एथर भारत की शुरुआती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक बन गई है, जिसके स्कूटर CSD प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किए गए हैं. कंपनी की 450 परफॉर्मेंस रेंज और Rizta फैमिली स्कूटर लाइन-अप के कुल 8 वैरिएंट CSD के जरिए मौजूद होंगे. हालांकि, कंपनी का सबसे ज्यादा परफॉर्मेंस वाला Ather 450 Apex इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.
- CSD रक्षा मंत्रालय के तहत संचालित सरकारी रिटेल नेटवर्क है. इसके जरिए पात्र सशस्त्र बलों के जवान, पूर्व सैनिक और उनके परिवार कई तरह के सामान और गाड़ियां रियायती कीमतों पर खरीद सकते हैं. एथर के स्कूटर भी अब इसी व्यवस्था का हिस्सा होंगे. इसलिए सामान्य ग्राहकों के मुकाबले पात्र रक्षा परिवारों को इन स्कूटरों की खरीद पर अलग तरह का टैक्स लाभ मिल सकता है.

- सबसे बड़ी खासियत CSD खरीद पर मिलने वाली GST रियायत है. CSD के जरिए खरीदी जाने वाली गाड़ियों पर लागू GST में 50 फीसदी छूट मिलती है. उदाहरण के तौर पर जहां किसी गाड़ी पर सामान्य तौर पर 28 फीसदी GST लगती है, वहां CSD खरीद में 14 फीसदी GST देनी होता है. इसके अलावा एथर की ओर से मिलने वाला डिस्काउंट भी इस टैक्स लाभ के ऊपर मिल सकता है. हालांकि बचत स्कूटर के मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी.
- एथर के CSD ग्राहक स्कूटर को निर्माता की ओर से मिलने वाले डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे. यानी CSD से मिलने वाली GST रियायत और कंपनी का डिस्काउंट, दोनों मिलकर खरीदारी की कुल लागत को सामान्य रिटेल खरीद की तुलना में कम कर सकते हैं. फिलहाल अलग-अलग वैरिएंट पर कितनी बचत होगी, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
एथर के लिए क्यों खास है यह कदम?
- CSD प्लेटफॉर्म पर एंट्री एथर के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे कंपनी को आर्मी कैंटीन के जरिए नए ग्राहक वर्ग तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा. अब तक कंपनी मुख्य रूप से सामान्य रिटेल नेटवर्क के जरिए अपने 450 और Rizta जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही थी. CSD के जरिए बिक्री शुरू होने से पात्र सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों के लिए एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का एक दूसरा ऑप्शन मुहैया कराया जाएगा.
- सितंबर 2026 से एथर के चुनिंदा इलेक्ट्रिक स्कूटर CSD के जरिए खरीदने का ऑप्शन मिलने वाला है. 450 और Rizta रेंज के 8 वैरिएंट इसमें शामिल होंगे, जबकि 450 Apex को इससे बाहर रखा गया है. पात्र ग्राहकों को CSD की GST रियायत के साथ एथर का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की प्रभावी खरीद कीमत सामान्य बाजार की तुलना में कम हो सकती है.
जल्द लॉन्च किया जाएगा नया मॉडल
- Ather Energy जल्द ही एक ऐसा मॉडल लाने जा रही है, जो कंपनी के मौजूदा स्कूटर के मुकाबले ज्यादा किफायती होगा. कंपनी का नया Ather Konarc 29 अगस्त 2026 को Ather के Annual Community Day पर लॉन्च किया जाने वाला है.

- Ather Konarc को कंपनी कुल 6 वेरिएंट में पेश कर सकती है। इनमें SR1, SR2, SR3 और SR4 चार वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है, जबकि QR2 और QR3 को ज्यादा फीचर्स वाले वेरिएंट के तौर पर लाया जा सकता है. अलग-अलग वेरिएंट पेश करने से कंपनी को अलग बजट और रेंज की जरूरत रखने वाले ग्राहकों को एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिए आकर्षित करने में मदद मिलेगी.
- माना जा रहा है कि लॉन्च के बाद Ather Konarc का मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak और Hero Vida VX2 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से हो सकता है.
यह भी पढ़ें:-
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
और पढ़ें
Advertisement























