एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Victoris vs Kia Seltos: कौन-सी SUV है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? मिनटों में समझे अंतर

मारुति ने अपनी नई Victoris को 5-स्टार सेफ्टी और हाइब्रिड इंजन के साथ हाल ही में लॉन्च किया है. इसका सीधा मुकाबला Kia Seltos से है. आइए दोनों SUVs की कीमत, फीचर्स और परफॉरमेंस के बारे में जानते हैं

मारुति सुजुकी Victoris को कंपनी ने अपनी सबसे सुरक्षित SUV के तौर पर पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 10.50 लाख रखी गई है और टॉप मॉडल लगभग 19.99 लाख तक जाता है. वहीं, Kia Seltos की शुरुआती कीमत 11.19 लाख है और इसका टॉप वेरिएंट 20.56 लाख तक मिलता है. कीमत की बात करें तो दोनों SUVs लगभग एक ही सेगमेंट में आती हैं, लेकिन Victoris CNG और हाइब्रिड वेरिएंट की वजह से ज्यादा विकल्प देती है. आइए दोनों के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और लुक

  • विक्टोरिस का डिजाइन दमदार SUV लुक के साथ आता है. इसमें क्रोम इंसर्ट, रूफ रेल्स, LED लाइट्स और 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. दूसरी तरफ, Kia Seltos और ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम दिखती है. इसमें बड़ी 18-इंच अलॉय व्हील्स, क्राउन ज्वेल LED हेडलैम्प्स, डुअल-टोन बॉडी फिनिश और सोलर-कट ग्लास मिलता है.

इंटीरियर और आराम

  • विक्टोरिस का इंटीरियर डुअल-टोन डैशबोर्ड और एम्बियंट लाइटिंग के साथ आता है. इसमें लेदर सीट्स, 7 इंच का डिजिटल क्लस्टर और Suzuki Connect दिया गया है. म्यूजिक के लिए Arkamys साउंड सिस्टम और मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले मिलता है. वहीं Kia Seltos और ज्यादा प्रीमियम अनुभव देती है. इसमें 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर, BOSE ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, स्मार्ट हेड्स-अप डिस्प्ले और Kia Connect टेक्नोलॉजी दी गई है. यह OTA अपडेट्स और वॉयस असिस्टेंट जैसी सुविधाओं के साथ और भी एडवांस बन जाती है.

सेफ्टी और फीचर्स

  • मारुति Victoris सेफ्टी के मामले में काफी मजबूत है. इसे Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग, ESC, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Kia Seltos भी पीछे नहीं है. इसमें ADAS, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, ड्राइव मोड्स, हैंड्स-फ्री टेलगेट और 8-वे पावर एडजस्टेबल सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा इसमें भी 6 एयरबैग और BOSE ऑडियो सिस्टम शामिल है.

इंजन और माइलेज

  • Victoris को तीन इंजन ऑप्शंस-1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.5-लीटर पेट्रोल + CNG में खरीदा जा सकता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और eCVT गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं. इसका हाइब्रिड इंजन 28.65 KMPL तक का शानदार माइलेज देता है. जबकि Kia Seltos तीन इंजन विकल्पों -1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के साथ आती है. इसका पेट्रोल इंजन 17-20.7 KMPL और डीजल इंजन 19-20.7 KMPL तक माइलेज देने में सक्षम है.
  •  
  • अगर आप ज्यादा माइलेज और हाइब्रिड ऑप्शन चाहते हैं तो Maruti Suzuki Victoris आपके लिए बेहतर चुनाव हो सकती है, लेकिन अगर आप प्रीमियम इंटीरियर, ज्यादा एडवांस फीचर्स और पावरफुल इंजन ऑप्शन चाहते हैं तो Kia Seltos सही विकल्प साबित होगी. दोनों ही SUVs अपने सेगमेंट में शानदार हैं और चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. 

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta की बादशाहत बरकरार, Scorpio और Hyryder की बढ़ी मांग, देखें अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच HPCL ने किए 3,600+ टेस्ट, जानिए क्या मिला
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी
21 लाख रुपये की Triumph बाइक में ऐसा क्या खास? दुनिया में सिर्फ 750 यूनिट्स ही बिकेंगी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget