एक्सप्लोरर

Swift LXI vs Baleno Sigma: मारुति की दो प्रीमियम हैचबैक, किस बेस वेरिएंट को खरीदना होगा फायदे का सौदा?

Maruti Suzuki Cars: मारुति सुजुकी की भारतीय बाजार में हैचबैक और प्रीमियम हैचबैक के तौर पर Swift और Baleno को ऑफर किया जाता है. इन दोनों कारों के बेस वेरिएंट्स में कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं. 

Maruti Suzuki Premium Hatchback Cars: मारुति स्विफ्ट बेस वेरिएंट के तौर पर LXI और बलेनो के बेस वेरिएंट के तौर पर Sigma की बिक्री करती है. दोनों ही मॉडल्‍स में कई खूबियों के साथ मार्केट में लाया गया, ताकि ये दोनों कार भारतीय बाजार में अपनी छाप छोड़ सकें. Swift LXI vs Baleno Sigma में से किस गाड़ी को खरीदने में समझदारी होगी. आइए जानते हैं.

कितना शक्तिशाली है इंजन

मारुति की ओर से स्विफ्ट 2024 के बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर वाला नया जेड सीरीज इंजन दिया गया, जिससे 81.58 PS की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क मिलता है. इसके साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है. वहीं मारुति बलेनो के बेस वेरिएंट सिग्‍मा में 1.2-लीटर का पुराना चार सिलेंडर वाला के-सीरीज इंजन मिलता है, जिससे इसे 89.7 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क मिलता है. मारुति स्विफ्ट का एवरेज 24.8 kmpl है और बलेनो को एक लीटर पेट्रोल में 22.35 किलोमीटर चलाया जा सकता है.

क्या हैं फीचर?

मारुति स्विफ्ट के LXI वेरिएंट में कंपनी की ओर से हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, रियर एलईडी लैंप, बॉडी कलर्ड बंपर, रूफ एंटीना, एमआईडी, डिजिटल एसी, की-लैस एंट्री सिस्टम, सेंट्रल डोर लॉक, पावर विंडो, पावर और टिल्ट स्‍टेयरिंग, मैनुअली एडजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर, रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

बलेनो के बेस वेरिएंट सिग्‍मा में भी हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, बॉडी कलर्ड बंपर, पावर विंडो, सेंट्रल लॉक और की-लैस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर डिफॉगर, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, एमआईडी डिस्प्ले जैसे फीचर्स को दिया जाता है.

कितनी है सुरक्षित?

मारुति स्विफ्ट LXI वेरिएंट (Swift Safety Features) में कंपनी की ओर से सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्‍ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्‍पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, इंजन इमोबिलाइजर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम को दिया जाता है.

वहीं बलेनो सिग्मा वेरिएंट (Baleno Safety Features) में ईएसपी, हिल होल्ड असिस्‍ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, ब्रेक असिस्‍ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कितनी लंबी-चौड़ी?

मारुति स्विफ्ट एलएक्सआई की कुल लंबाई 3860 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम, ऊंचाई 1520 एमएम और व्हीलबेस 2450 एमएम है. इसका टर्निंग रेडियस 4.8 मीटर है. इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 163 एमएम है और इसमें 265 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें 37 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक मिलता है.

वहीं बलेनो की लंबाई 3990 एमएम, चौड़ाई 1745 एमएम, ऊंचाई 1500 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2520 एमएम और 318 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस मिलता है. इसका टर्निंग रेडियस 4.85 मीटर है और बलेनो में भी 37 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है.

कीमत में इतना अंतर?

दोनों गाड़ियों की कीमत में 17 हजार रुपये का अंतर है. मारुति की ओर से स्विफ्ट के LXI वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये रखी गई है. जबकि इसके मुकाबले में बलेनो के बेस वेरिएंट सिग्‍मा को 6.66 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 600 KM, भारत में कब आएगी KIA की ये नई इलेक्ट्रिक कार? जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-Benz Electric GLC: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Honda की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
फोन छोटा, लेकिन कैमरा पावर दमदार! OnePlus 16T को लेकर बड़ा खुलासा
Embed widget