एक्सप्लोरर

सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 600 KM, भारत में कब आएगी KIA की ये नई इलेक्ट्रिक कार? जानें फीचर्स

Kia New Electric Car: किआ एक और नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है. किआ ने EV9, EV6 और EV5 के बाद अब EV3 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है. ये कार ग्लोबली जुलाई में लॉन्च हो सकती है.

Kia Electric Cars: किआ ने अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इसमें नया EV3 मॉडल जोड़ा है. कंपनी ने इसका ऑफिशियली टीजर जारी करके ग्लोबली पेश कर दिया है. इसके पहले ग्लोबल मार्केट में उसके EV9, EV6 और EV5 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल आ रहे हैं. कंपनी ने इसे E-GMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. कंपनी ने दावा करते हुए कहा है कि सिंगल चार्ज पर इसे 600Km तक आराम से दौड़ाया जा सकता है.

किआ की इस कार को जुलाई 2024 तक कोरियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद यूरोप में एंट्री करेगी. भारतीय बाजार में ये अगले साल लॉन्च की जाएगी. ये कंपनी की नई एंट्री लेवल कार भी होगी. इसकी शुरुआती कीमत करीब 30 लाख रुपये हो सकती है.

जानें क्या हैं फीचर्स?

कंपनी ने EV3 में हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटर लगाई है. ये मोटर 201 bhp की पावर और 283 Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट करती है. ये इतनी दमदार है कि महज 7.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इतना ही नहीं, इसकी टॉप स्पीड 180 kmph है. EV3 को ग्लोबल मार्केट में दो बैटरी पैक ऑप्शन 58.3kWh और 81.4kWh के साथ लॉन्च किया जाएगा. बड़े बैटरी पैक के साथ ये सिंगल चार्ज पर 600 Km की रेंज देगी. DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 31 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज कर पाएंगे.

किआ EV3 अंदर से भी काफी लग्जरी और ईको फ्रेंडली है. इसके अंदर ईको फ्रेंडली मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. इसमें डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर रिसाइक्लड फैब्रिक और इंटीरियर के काफी एरिया में पॉलीथिन टैरीपिथालेट का इस्तेमाल किया गया है. इसमें सीट्स, डोर आर्मरेस्ट और फ्लोर मैट्स शामिल हैं. इसमें 12.3-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन को जॉइंट सेटअप होगा. कार में 12-इंच हेड- अप डिस्प्ले भी मिलेगा. इसमें हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम मिलेगा.

मिलेंगे ऐसे सेफ्टी फीचर्स

बात करें किआ EV3 के सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के तहत फॉरवर्ड कॉलिजन अवॉइडेंस, लेन-कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही, ये वॉइस कमांड फीचर्स के साथ आएगी. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BYD एटो-3 के साथ मारुति की अपकमिंग EVX, MG ZS EV, अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV और अपकमिंग टाटा कर्व EV से होगा.

ये भी पढ़ें

Bike Care Tips: बुलेट की तरह आपकी बाइक भी देगी जबरदस्त माइलेज, महीने के बचेंगे हजारों रुपये, जल्दी करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget