एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki का एक बार फिर दिखा दम, तोड़ दिए बिक्री के सारे रिकॉर्ड, जानें किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड?

Maruti Suzuki Sales Report: मारुति सुजुकी की कारों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कंपनी की एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ी है, जबकि हैचबैक की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है.

Maruti Suzuki Sales Report 2025: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की. इस साल कंपनी ने कुल 22 लाख 34 हजार 266 कारें बेचीं, जिनमें से 17 लाख 95 हजार 259 कारें भारत में बिकीं और 3 लाख 32 हजार 585 कारों का एक्सपोर्ट किया गया.

इस साल हैचबैक की मांग में गिरावट देखने को मिली, जबकि एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. ऑल्टो, स्विफ्ट और वैगनआर जैसी छोटी कारों की मांग में कमी आई है. जबकि फ्रोंक्स, ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी कारों की बिक्री में उछाल आया है.

हैचबैक की मांग में गिरावट

मारुति सुजुकी के कुछ लोकप्रिय हैचबैक मॉडल्स की बिक्री 2023-24 की तुलना में 2024-25 में कम रही. मिनी सेगमेंट (ऑल्टो, एस-प्रेसो) – 2023-24 में 142,094 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि 2024-25 में यह संख्या घटकर 125,770 यूनिट्स हो गई. कॉम्पैक्ट सेगमेंट (बलेनो, डिजायर, स्विफ्ट, वैगनआर) – 2023-24 में 828,015 यूनिट्स बिकी थीं, जो 2024-25 में घटकर 770,737 यूनिट्स रह गईं.

एसयूवी कारों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

दूसरी ओर, एसयूवी सेगमेंट में भारी उछाल देखा गया. एसयूवी बिक्री – 2023-24 में 642,296 यूनिट्स थीं, जबकि 2024-25 में बढ़कर 720,186 यूनिट्स हो गईं.  पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की कुल बिक्री – 1,760,767 यूनिट्स तक बढ़ गई.

फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा ने मचाया धमाल

मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स, ब्रेजा, एर्टिगा और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी कारों ने जबरदस्त बिक्री दर्ज की. फ्रोंक्स एक महीने तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी. फ्रोंक्स की बिक्री कंपनी की हैचबैक कारों से ज्यादा रही. मारुति सुजुकी आने वाले समय में और भी नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है.

भारतीय बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग

इंडियन कार मार्केट में अब हैचबैक की तुलना में एसयूवी को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. बड़े केबिन, दमदार इंजन और हाई-ग्राउंड क्लीयरेंस जैसी खूबियों के कारण ग्राहक एसयूवी की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. आने वाले समय में मारुति सुजुकी नई एसयूवी कारें लॉन्च करके इस बढ़ती मांग को पूरा कर सकती है. 

यह भी पढ़ें:-इंडियन आर्मी की शान बनने जा रही Mahindra Scorpio, बेड़े में शामिल होंगी इतनी यूनिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget