एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki S-Cross पेट्रोल वर्जन भारत में 5 अगस्त को होगी लॉन्च, होंडा से होगा मुकाबला

क्रॉस ओवर सेगमेंट में अब मारुति सुजुकी नए पेट्रोल इंजन के साथ अपनी नई S-Cross को अगस्त महीने में लॉन्च करने जा रही है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी S-Cross पेट्रोल वर्जन को 5 अगस्त के दिन लॉन्च करने जा रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस बारे में इसी तारीख का जिक्र किया गया है. आपको बता दें कि S-Cross में लगा नया पट्रोल इंजन BS6 से लैस होगा.

ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने नई S-Cross से पर्दा उठाया था, तभी से इसके लॉन्च होने की ख़बरें लगातार तेज होती गईं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसके लॉन्च में देरी हुई. आपको बता दें कि पहले S-Cross  सिर्फ डीजल इंजन में ही आती थी, लेकिन फिर कंपनी ने भारत में डीजल गाड़ियां ही बेचना बंद कर दिया.

 S-Cross में मिलेगा नया इंजन

कंपनी नई फेसलिफ्ट S-Cross में BS6-कम्प्लायंट 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा. यह इंजन 103.5bhp की पावर और 138Nm टॉर्क जेनरेट करता है, इसके अलावा यह इंजन माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे.

S-Cross फेसलिफ्ट को तीन वेरियंट- Delta, Zeta और Alpha में उतारा जाएगा.  यानी कि कंपनी इसके बेस वेरियंट Sigma को बंद कर देगी. माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 9.90 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.

नई Honda WR-V से होगा मुकाबला

नई फेसलिफ्ट S-Cross में BS6 का मुकाबला honda की नई WR-V से होगा.नई होंडा WR-V पेट्रोल और डीजल इंजन में पेश किया है. इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि डीजल मॉडल की कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है.

नई WR-V के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं. यहां पर विंग क्रोम ग्रिल, इंटीग्रेटेड DRLऔर पॉजिशन लैम्प्स के साथ नए एडवांस्‍ड LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, नए एडवांस्ड LED फॉग लैम्प्स और नए एडएडवांस्ड LED रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स शामिल हैं. इसके अलावा कार में 16 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील्स भी देखने को मिलते हैं. वहीं नई WR-V केकैबिन को भी पहले से बेहतर करने की कोशिश की है, साथ इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स को भी शामिल किया है.नई होंडा WR-V पर कंपनी 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी ऑफर कर रही है.

नई WR-V में BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है, विस्तार से बात करें तो इसमें 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 90PS पावर और 110 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह इंजन 16.5 किलोमीटर की माइलेज देता है.

इसके अलावा इसमें लगा 1.5L i-DTEC डीजल इंजन लगा है जो 100PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह इंजन 23.7 किलोमीटर की माइलेज देता है.

यह भी पढ़ें

टूरिंग और एडवेंचर करने वालों के लिए Hero XPulse 200T BS6 बाइक अगले महीने होगी लॉन्च! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget