एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: ऑस्ट्रेलिया में भी बिकेगी भारत में बनी जिम्नी 5-डोर और फ्रोंक्स, कंपनी ने दी जानकारी

मारुति फ्रोंक्स, बलेनो हैचबैक पर बेस्ड है. इस कार में एक 1.0-लीटर बूस्टर जेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.

Maruti Cars in Australia: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने यह पुष्टि की है वह अपनी जिम्नी 5 डोर एसयूवी और फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया में भारत से एक्सपोर्ट करेगी, यानि अब भारत में बनी जिम्नी और फ्रोंक्स, आस्ट्रेलिया की सड़कों पर दौड़ेंगी. कंपनी अपनी इन कारों को क्रमशः गुड़गांव और गुजरात में स्थित अपने प्लांट्स में निर्माण करती है. मारुति ने कुछ समय पहले ही अपनी ग्रैंड विटारा एसयूवी को इंडोनेशिया में एक्सपोर्ट करना शुरू किया है. 

खुली हुई है बुकिंग

देश की दिग्गज कार निर्मात निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने दिल्ली ऑटो एक्सपो में बहुप्रतीक्षित जिम्नी 5-डोर एसयूवी और फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश किया था. इन दोनों कारों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इन दोनों ही कारों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. जिम्नी 5-डोर के लिए बुकिंग राशि 25,000 रुपये और फ्रोंक्स के लिए 11,000 रुपये रखी गई है. अभी कंपनी के फ्रोंक्स को 6500 से ज्यादा और जिम्नी 5-डोर को 18000 से ज्यादा लोगों ने बुक कर लिया है. जिम्नी 5-डोर की लंबाई 3,985mm, चौड़ाई 1,645mm और ऊंचाई 1,720mm है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है.

Maruti Suzuki: ऑस्ट्रेलिया में भी बिकेगी भारत में बनी जिम्नी 5-डोर और फ्रोंक्स, कंपनी ने दी जानकारी

कैसा है इंजन?

मारुति की 5-डोर जिम्नी में एक 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 bhp की पावर और 134 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इस कार में कंपनी का AllGrip 4x4 सिस्टम और '2WD-high', '4WD-high' और '4WD-low' के साथ लो-रेंज गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

Maruti Suzuki: ऑस्ट्रेलिया में भी बिकेगी भारत में बनी जिम्नी 5-डोर और फ्रोंक्स, कंपनी ने दी जानकारी

वहीं मारुति फ्रोंक्स, बलेनो हैचबैक पर बेस्ड है. इस कार में एक 1.0-लीटर बूस्टर जेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में 100 bhp और 148 Nm का आउटपुट मिलता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है. जबकि इसका 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन 89 bhp की पावर और 113 Nm का टार्क पैदा करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें :- लॉन्च हुआ टाटा नेक्सन का रेड डार्क एडिशन, कीमत 12.35 लाख रुपये, देखें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget