एक्सप्लोरर

इस दिन लॉन्च होने जा रही है मारुति की नई 5-सीटर SUV, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Maruti Suzuki जल्द ही अपनी नई 5-सीटर एसयूवी Escudo लॉन्च करने वाली है. ये कार ब्रेजा से ऊपर और Grand Vitara से नीचे की रेंज में होगी. आइए इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल्स जानते हैं.

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अब एक और एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है. कंपनी 3 सितंबर 2025 को अपनी नई SUV Escudo को लॉन्च करेगी. यह कार कंपनी की लाइनअप में Brezza और Grand Vitara के बीच की पोजिशन पर होगी.

Maruti Escudo की पोजिशनिंग और डीलरशिप

  • Maruti Escudo एक ऐसा नाम है जिसे Suzuki पहले से ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपयोग कर रही है और अब यही नाम भारत में भी पेश किया जा रहा है. यह नई एसयूवी, Maruti की मौजूदा लाइनअप में Brezza से बड़ी और Grand Vitara से कम कीमत वाली होगी.

  • खास बात यह है कि Escudo को कंपनी अपने Arena डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचेगी, जबकि Grand Vitara Nexa डीलरशिप के तहत आती है. इसका सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Hyryder और MG Astor जैसी पॉपुलर मिड-साइज SUVs से होगा.

कैसी है शेप और डिजाइन?

  • शेप और डिजाइन की बात करें तो, Escudo की लंबाई Grand Vitara से थोड़ी अधिक होगी, लेकिन इसमें केवल 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन ही मिलेगा. यह Maruti Suzuki की दूसरी ऐसी SUV होगी जो 4 मीटर से लंबी है और Grand Vitara की तुलना में ज्यादा किफायती विकल्प के रूप में आएगी.

  • डिजाइन के मामले में Escudo का लुक काफी हद तक Vitara से प्रेरित होगा, लेकिन इसमें कुछ अलग पहचान वाले एलिमेंट्स भी शामिल होंगे जैसे- लंबी साइड प्रोफाइल, नया फ्रंट ग्रिल और अलग डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Escudo में मिलेगा Maruti का भरोसेमंद 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन, जो कंपनी की अन्य कई कारों में भी यूज किया जाता है. इसके साथ ग्राहकों को 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स दोनों विकल्प मिलेंगे. फिलहाल Escudo में माइल्ड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिए जाने की संभावना नहीं है, जिससे इसकी कीमत Grand Vitara Hybrid से काफी कम रखी जा सकेगी.

  • इंटीरियर की बात करें तो Escudo का डैशबोर्ड डिजाइन Grand Vitara जैसा ही होगा, लेकिन इसमें ज्यादा फोकस आरामदायक और स्पेसियस इंटीरियर पर होगा. अनुमान है कि इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग्स, कनेक्टेड कार फीचर्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

  • अगर तुलना की जाए तो Grand Vitara एक प्रीमियम हाइब्रिड SUV है जो Nexa डीलरशिप से मिलती है, वहीं Escudo एक मिड-साइज SUV होगी जिसे Arena डीलरशिप से पेश किया जाएगा. Grand Vitara जहां स्ट्रॉन्ग और माइल्ड हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ आती है, Escudo में केवल पेट्रोल इंजन उपलब्ध होगा. आकार में Escudo थोड़ी लंबी होगी और इसकी संभावित शुरुआती कीमत 9.5 लाख रुपये हो सकती है, जबकि Grand Vitara की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

  • Maruti Escudo उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है जो Grand Vitara जैसी स्टाइल और साइज चाहते हैं, लेकिन थोड़े कम बजट में एक बेहतर SUV की तलाश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक पर चलेगा 316 KM, डेली ऑफिस आने-जाने के लिए क्या EMI पर मिल जाएगा Honda Activa 6G?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget